वंदेमातरम् न्यूज की खबर पर मुहर : भाजपा जिलाध्यक्ष उपाध्याय की शिकायत पर बीआरसी को हटाया 

वंदेमातरम् न्यूज की खबर पर मुहर : भाजपा जिलाध्यक्ष उपाध्याय की शिकायत पर बीआरसी को हटाया 

Advertisements
Advertisements

– स्कूलों से अवैध वसूली के आरोप में रतलाम कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय की शिकायत और वंदेमातरम् न्यूज की मुहर के साथ उठी आवाज़ पर आखिरकार प्रशासन ने बड़ा एक्शन लिया है। रतलाम कलेक्टर राजेश बाथम ने स्कूलों से अवैध वसूली के मामले में बड़ा एक्शन लेते हुए रतलाम विकासखंड के बीआरसी प्रणव द्विवेदी को हटाने के आदेश जारी कर दिए हैं। द्विवेदी को बीआरसी पद से मुक्त कर उनके मूल स्थान शासकीय उमावि पलसोड़ी भेजा है।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

बता दें कि भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने निजी स्कूल संचालकों की शिकायतों के आधार पर रतलाम जिला शिक्षा केंद्र के अधिकारियों पर अवैध वसूली के गंभीर आरोप लगाए थे। जिलाध्यक्ष उपाध्याय ने यहां तक दावा किया कि एक अधिकारी ने उनकी पार्टी के भाजपा नेता के भाई से 30 हजार रुपए की मांग की थी और यह राशि दी भी गई। जिलाध्यक्ष उपाध्याय ने शिकायत मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और कैबिनेट मंत्री चैतन्य काश्यप तक भी पहुंचाई थी। इसके बाद जिला शिक्षा केंद्र पहुंचकर उन्होंने अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई और कहा था कि जिन स्कूलों से रुपए लिए गए हैं, वो तुरंत लौटाए जाएं। हालांकि डीपीसी हाड़ा ने इन सभी आरोपों को पूर्व में खारिज कर दिया था, लेकिन रतलाम जिला प्रशासन ने प्रथम दृष्टया गंभीरता को समझते हुए कार्रवाई की शुरुआत बीआरसी से कर दी है। कयास लगाए जा रहे हैं कि जल्द ही निलंबन जैसी सख्त कार्रवाई भी सामने आ सकती है।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

जिलाध्यक्ष की नाराजी के बाद अधिकारियों ने लौटाए पैसे

भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय सहित अन्य नेताओं के लगे आरोपों और साक्ष्यों के चलते जिला शिक्षा केंद्र के अधिकारियों को बैकफुट पर आना पड़ा। संबंधित अधिकारी ने भाजपा नेता के स्कूल जाकर ली गई राशि वापस की। जांच का आश्वासन भी दिया गया और तीन दिन पूर्व सीएम की मौजूदगी में मप्र प्रांतीय अशासकीय शिक्षण संस्था संघ ने भी ज्ञापन सौंपा था। भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों से घिरे अधिकारियों ने अवैध वसूली की राशि लौटाने के साथ अपने अपने स्तर पर कार्रवाई से बचने के लिए एप्रोच भी लगाई, लेकिन उनकी एक भी कार गुजारी काम नहीं आई। 

इन जिम्मेदारों पर लगे अवैध वसूली के आरोप 

स्कूलों के नवीन शिक्षा सत्र की मान्यता के नवीनीकरण को लेकर अवैध वसूली के मामले में रतलाम डीपीसी धर्मेंद्रसिंह हाड़ा, बीआरसी प्रणव द्विवेदी और एपीसी विवेक नागर के नाम सामने आए हैं। आरोप है कि रतलाम शहर के  200 से अधिक निजी स्कूल संचालकों से मान्यता नवीनीकरण, नई मान्यता और स्कूलों में कमियां बताकर 25 से 30 हजार तक की अवैध राशि वसूली गई। स्कूलों से राशि वसूलने के लिए संचालकों को नोटिस जारी कर परेशान भी किया गया था। 

Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!