
रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। बजट की कमी के कारण लंबित पड़ी रतलाम (Ratlam) विकास प्राधिकरण (आरडीए) की योजनाओं को अब नई गति मिलने जा रही है। कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप (Cabinet Minister Chetan Kashyap) के प्रयासों के फलस्वरूप हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (हुड़को) ने आरडीए को 25 करोड़ रुपये का ऋण स्वीकृत किया है।
इस वित्तीय सहायता से बहुप्रतीक्षित ट्रांसपोर्ट नगर परियोजना सहित आरडीए की अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं को क्रियान्वित करने में मदद मिलेगी। बता दें कि कैबिनेट मंत्री काश्यप (Cabinet Minister Chetan Kashyap) इस ऋण स्वीकृति के लिए निरंतर प्रयासरत थे। उन्होंने राज्य शासन के साथ-साथ हुड़को को भी पत्र लिखकर शीघ्र स्वीकृति का आग्रह किया था। उनके तमाम प्रयासों के परिणामस्वरूप हुड़को ने आरडीए के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को पत्र जारी कर 25 करोड़ रुपये के ऋण को मंजूरी प्रदान की।
ट्रांसपोर्ट नगर परियोजना को मिलेगा बल
ट्रांसपोर्ट नगर रतलाम (Ratlam) की एक महत्वपूर्ण और बहुप्रतीक्षित योजना है। इसके विकसित होने से शहर में यातायात व्यवस्था में सुधार होगा, व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा तथा स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। इसके साथ ही आरडीए की अन्य विकास योजनाओं को भी इस ऋण राशि से आगे बढ़ाया जाएगा।
संचालन आवश्यकताओं के लिए होगा उपयोग
हुड़को द्वारा जारी पत्र में स्पष्ट किया गया है कि स्वीकृत 25 करोड़ रुपये की राशि का उपयोग केवल संचालन संबंधी आवश्यकताओं के लिए किया जाएगा। इस ऋण स्वीकृति से रतलाम (Ratlam) के विकास कार्यों को नई दिशा और गति मिलने की उम्मीद है।
Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111


