चुनावी रण : प्रत्याशी मयंक जाट ने जनता से मांगे सुझाव, महिलाएं व बच्चे बना रहे मेहंदी

Advertisements
Advertisements

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी मयंक जाट ने अपने चुनाव प्रचार में एक नया विकल्प जोड़ा है। जाट अपना घोषणा पत्र जनता से मिल रहे सुझावों के आधार पर बनवा रहे है। इसके लिए वे जनता से व्हाट्सप नम्बर (9039144299) जारी कर सीधे सुझाव ले रहे है। सुझाव के आधार पर वे विकास का प्रस्तावित प्रारूप तैयार कर जनता के बीच रखेंगे। अभी तक उन्हें बड़ी संख्या में सुझाव सोशल मीडिया के माध्यम से मिल चुके है। महापौर प्रत्याशी मयंक जाट ने बताया कि जागरूक रतलामवासी की आवश्यकताओं और संकल्पना पर केन्द्रित विकास की परिकल्पना को साकार करना मेरी पहली प्राथमिकता होगी। नगर निगम में भाजपा की पिछली परिषदों ने जनता को चुनावी घोषणा पत्र में बड़े बड़े वादे किये मगर हकीकत की धरातल पर उन्हें साकार करने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

मेहंदी के फोटो हो रहे वायरल
मयंक जाट के समर्थन में कुछ दिनों से हाथ मेहंदी के फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे है। इन फोटो में महिलाओं व बच्चों ने हाथों में मेहंदी से मेरा महापौर मयंक मामा व मेरा महापौर मयंक बेटा जैसे स्लोगन लिखवाएं हैं।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!