कलेक्टर के आदेश पर FIR : ठेकेदार मेसर्स सोमानी कंस्ट्रक्शन एंड सप्लायर्स के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज

Advertisements
Advertisements

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
जल जीवन मिशन अंतर्गत रतलाम जिले के बाजना विकासखंड के 4 गांवों में नल जल योजना में शासन के साथ धोखाधड़ी पर ठेकेदार मेसर्स सोमानी कंस्ट्रक्शन एंड सप्लायर्स के खिलाफ देर रात मुकदमा दर्ज हो गया। बाजना थाने में उक्त कार्रवाई कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम के निर्देश पर सहायक यंत्री (लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग) ने करवाई है। गौरतलब है की उक्त कंस्ट्रक्शन कंपनी का मालिक भाजपा नेता अरविंद सोमानी है। हाल ही में भाजपा युवा मोर्चा ने ठेकेदार अरविंद सोमानी को आईटी सेल का जिला प्रभारी नियुक्त किया था। भाजपा नेता के खिलाफ एफआईआर के बाद सभी अटकलों पर विराम लग गया।
कलेक्टर की जांच में उजागर हुआ था कि ठेकेदार एवं भाजपा नेता अरविन्द सोमानी ने स्कूलों में नल से जल देने के कार्य के तहत बनाए प्लेटफार्म में सरिए का उपयोग नहीं किया था और विभागीय स्तर पर ठेकेदार ने सांठगांठ कर भुगतान प्राप्त कर शासन के साथ धोखाधड़ी को अंजाम दिया था। गुरुवार को कलेक्टर के आदेश के बाद भाजपा खेमे में ठेकेदार के बचाव को लेकर प्रयास भी देखे गए, लेकिन नेताओं के सभी प्रयास विफल साबित हुए।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

ठेकेदार के साथ सांठगांठ करने वाले अधिकारी भी निशाने पर
ग्राम आंबापाड़ा, पोनबट्टा, धोलपुरा एवं हैवड़ादामा कला ग्रामों में स्कूलों में नल से जल देने के कार्य के तहत बनाए गए प्लेटफार्म में सरिए का उपयोग नहीं किया गया परंतु भुगतान कर दिया गया। इस बड़ी गड़बड़ी में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के जिम्मेदार भी दोषी पाए गए हैं। पूरे मामले में
कलेक्टर ने एक्शन लेते हुए ठेकेदार सोमानी कंस्ट्रक्शन के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करवा दी और उपयंत्री एसआई अली को निलंबित करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने बताया कि पीएचई कार्यपालन यंत्री पीके गोगादे तथा सहायक यंत्री नरेश कुआल के विरुद्ध कार्रवाई का प्रस्ताव शासन को प्रेषित कर दिया है, इनके खिलाफ भी जल्द कार्रवाई प्रस्तावित है।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

भाजयुमो आईटी सेल प्रभारी ने ले रखा था 85 लाख का ठेका
विभागीय अधिकारियों की माने तो बाजना विकासखंड के करीब 40 गांवों में नल जल योजना में काम को लेकर 85 लाख रुपए का ठेका रतलाम के रहने वाले सोमानी कंस्ट्रक्शन के भाजयुमो के जिला आईटी सेल प्रभारी अरविंद सोमानी ने ले रखा था। पूर्व में कलेक्टर को गड़बड़ी की शिकायत मिली थी। कलेक्टर ने विभागीय अधिकारियों को कार्रवाई ले लिए कहा था लेकिन कार्रवाई नहीं हुई थी। बताया जाता है की गुरुवार को कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने पीएचई विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर नल जल योजना की समीक्षा की, उसी दौरान जब कार्रवाई के बारे में पूछा तो पीएचई विभाग के अधिकारी जवाब नहीं दे पाए थे। तब कलेक्टर ने लताड़ लगाते हुए तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए थे, जिसके बाद लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में हड़कंप की स्थिति निर्मित हुई।

Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!