विरोध पड़ा भारी : मिशन हॉस्पिटल कंपाउंड के प्रापर्टी सेकेट्ररी सहित 10 के खिलाफ प्रकरण दर्ज, आज कांग्रेस करेगी कलेक्टर से मुलाकात

Advertisements
Advertisements

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
शहर के मिशन हॉस्पिटल कंपाउंड में कब्जा लेने पहुंची जिला प्रशासन की टीम के सामने विरोध करना रहवासियों को भारी पड़ गया। सैलाना बस स्टैंड चौराहा पर चक्काजाम कर आवागमन बाधित करने के मामले में कंपाउंड के प्रापर्टी सेकेट्ररी सहित 10 लोगों के खिलाफ नामजद प्रकरण दर्ज हुआ। प्रशासन की कार्रवाई को लेकर शनिवार को कांग्रेस का प्रतिनिधि मंडल कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी से मिलेगा।

Advertisements
Advertisements
Advertisements


बता दें कि शुक्रवार दोपहर जिला और पुलिस प्रशासन कंपाउंड के अंदर नजूल की 2.600 हेक्टेयर जमीन कब्जे में लेने गया था। कंपाउंड के रहवासियों ने कार्रवाई का विरोध करते हुए सैलाना बस स्टैंड चौराहे की चारों तरफ की सड़क पर बैठ जाम लगा दिया था। इस दौरान कांग्रेस नेताओं और अधिकारियों के बीच भी तीखी नोक-झोक के साथ आरोप-प्रत्यारोप भी हुए। तीन घन्टे तक जाम लगाकर समाज के युवा, महिलाएं वाहनों के आगे तक लेट गई थी। मामले में स्टेशन रोड पुलिस ने चक्काजाम कर लोकमार्ग अवरुद्ध करने वालों के खिलाफ धारा 341 और 188 के अंतर्गत कार्रवाई की है।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

इनके खिलाफ हुआ प्रकरण दर्ज
पुलिस ने कंपाउंड के प्रापर्टी सेकेट्ररी हेमेंद्र वॉल्टर, सैमसंग दास, गुडवील जोसफ, योहन चौहान, ममता पीटर, सनी पीटर, निशा आदना, विजय ओले, महेंद्र बर्लो, सनी ओले सहित अन्य अज्ञात के खिलाफ बीती देर रात विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!