यूरिया और नोसादर से जहरीली शराब बनाने का जखीरा पकड़ा

Advertisements
Advertisements

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
मंदसौर शराब कांड में अब तक 8 लोगों की जान जाने के बाद जिलास्तर पर बनाई गई लिकर सेल ने शराब माफिया और जहरीली शराब बनाने के अड्डों पर कार्रवाई शुरू कर दी है। जिले के जावरा औद्योगिक क्षेत्र थानाअंर्गत सोहनगढ़ में एक खेत पर जहरीली शराब की फैक्ट्री पकड़ी। यहाँ से पुलिस ने बड़ी मात्रा में अवैध और जहरीली शराब बनाने के लिए यूरिया, नोसादर सहित 60 लीटर ओपी, खाली क्वार्टर एवं ढक्कन सहित अन्य उपकरण जब्त किए।
सुरेश पाटीदार के खेत से जहरीली शराब बनाने के कारखाने से पुलिस ने मोइन पिता रईस खान निवासी उमठपालिया, प्रभू पिता चिमनलाल पाटीदार, अनोखीलाल पिता भगतराम पाटीदार दोनों निवासी ग्राम सोहनगढ़ एवं रंजीतसिंह उर्फ़ टम्मा पिता रतनसिंह निवासी नयापुरा के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। बताया जाता है कि पांचों आरोपी अरसे से पैसे कमाने के लालच में जहरीली शराब बनाकर लोगों की जान से खेल रहे थे।

Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!