20.3 C
Ratlām

Ratlam : मामूली बात पर भड़का आरोपी, बच्चे को घर से घसीटकर पीटा

- पत्नी को गेंद लगने से था नाराज, बच्चे से की बेहरहमी से मारपीट

Child brutally assaulted in Ratlam

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। मध्य प्रदेश में रतलाम (Ratlam) के काजीपुरा क्षेत्र में एक मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। खेलने के दौरान पत्नी को गेंद लगने से नाराज एक आरोपी ने 12 वर्षीय बच्चे और उसके दोस्त के साथ बेरहमी से मारपीट की। इतना ही नहीं, आरोपी घर में घुस गया और बच्चे को बाहर सड़क तक घसीटते हुए ले गया। गंभीर रूप से घायल बच्चे को Ratlam जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि उसके दोस्त को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

Ratlam के काजीपुरा निवासी अब्दुल रईस अब्बासी (40) ने स्टेशन रोड थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि वह सगीर पहलवान के मकान में किराए से रहते हैं। घटना के समय वे नमाज पढ़ने गए हुए थे और उनका 12 वर्षीय बेटा कासीम मोहल्ले के अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। दोपहर करीब 1 बजे खेलते समय गेंद पास ही रहने वाले यासीर पिता मोटे खां की पत्नी को लग गई। इस पर उसने पहले बच्चों को डांटकर वहां से चला गया। लेकिन करीब एक घंटे बाद दोपहर 2 बजे वह गुस्से में अब्बासी के घर पहुंच गया।

बच्चे को सड़क पर घसीटा, कई जगह आई गंभीर चोटें

20260224 083136

घर में उस समय कासीम और उसकी मां रूकसार मौजूद थीं। आरोप है कि यासीर घर में घुसते ही गाली-गलौज करने लगा और कासीम व उसके दोस्त फरहान के साथ मारपीट शुरू कर दी। यासीर ने कासीम को पकड़कर घर से बाहर सड़क पर घसीटा, जिससे उसके दोनों हाथों, पसलियों, बाएं पैर के अंगूठे और दाहिने कान पर गंभीर चोटें आईं। वहीं फरहान के गाल और बाएं हाथ में चोट लगी। दोनों बच्चों को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां कासीम को भर्ती कर इलाज शुरू किया गया, जबकि फरहान की ड्रेसिंग कर उसे घर भेज दिया गया।

धमकी देकर मौके से फरार हुआ आरोपी

परिजनों के अनुसार, मारपीट के बाद आरोपी ने बच्चों को दोबारा मोहल्ले में खेलने पर जान से मारने की धमकी भी दी। फरहान अपनी मां निलोफर के साथ पास ही पटेल बावड़ी क्षेत्र में रहता है। Ratlam स्टेशन रोड थाना टीआई जितेंद्र सिंह जादौन ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश की जा रही है।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!