सैलाना में टकराव : वर्षों पुराना पेशाबघर का मुद्दा विवाद का बनता जा रहा कारण, जिम्मेदार नहीं मामले को लेकर गंभीर

सैलाना में टकराव : वर्षों पुराना पेशाबघर का मुद्दा विवाद का बनता जा रहा कारण, जिम्मेदार नहीं मामले को लेकर गंभीर

Advertisements
Advertisements

– जैन समाज के कुछ पदाधिकारी और रहवासी हुए आमने-सामने, नौबत मारपीट तक पहुंची

सैलाना, वंदेमातरम् न्यूज। नगर के मस्जिद चौराहे (बजरंग चौक) स्थित वर्षो पुराना पेशाबघर का मुद्दा अब विवाद का कारण बनता जा रहा है। प्रशासन द्वारा ध्यान नहीं देने पर कभी भी बड़ी घटना हो सकती है। बुधवार को जैन समाज के कुछ पदाधिकारी एवं रहवासी आमने-सामने हो गए। इससे अप्रिय स्थिति बन गई थी और मामला हाथापाई तक जा पहुंचा। 

Advertisements
Advertisements
Advertisements

बता दें कि स्थानीय बजरंग चौक के पास बरसों पुराना पेशाबघर बना हुआ है। इसी पेशाब घर के पीछे जैन समाज के ट्रस्ट की जमीन है, जहां अब समाज बाउंड्रीवाल खडी कर दुकानों का निर्माण कर रहा है। निर्माण शुरू होते ही जैन समाज के लोगो द्वारा उक्त पेशाबघर को हटाने को लेकर सांसद, कलेक्टर एवम् नगर परिषद के सीएमओ को कई बार शिकायत के आवेदन दिए है। करीब 40 वर्ष पुराना एक मात्र पेशाबघर क्षेत्र में होने के कारण उसे वही रहने के संबंध में दुकानदारों ने भी कई आवेदन जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को दिए हैं। मंगलवार को भी कलेक्टर भास्कर लाक्षाकार के सैलाना प्रवास के समय जैन समाज के प्रतिनिधि मंडल ने जानकारी से रूबरू करवाया था। कलेक्टर ने एसडीएम मनीष जैन को मामले को देख जांच करने के आदेश दिए थे। बुधवार को एसडीएम जैन ने नगर परिषद सीएमओ अनिल कुमार जोशी को मौके पर भेज पेशाब घर को पास गली के अंदर स्थान्तरित करने के आदेश दिए। रहवासियों ने हंगामा मचाते हुए पेशाबघर को वहां स्थान्तरित नहीं करने की मांग की। इस बीच ही जैन समाज के कुछ पदाधिकारी मौके पर पहुंच गए। अचानक दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए और हाथापाई की नौबत आ गई । कुछ लोगों  द्वारा बीच-बचाव के बाद मामला शांत हुआ। फिलहाल दोनों ही पक्षो ने थाने में कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई है।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

मामले में जिम्मेदारों ने क्या कहा 

1 – एसडीएम के निर्देश के पालन की तैयारी की जा रही थी। इसी बीच रहवासियों एंव ट्रस्ट के लोगों के बीच विवाद होने के कारण मामला यथावत कर दिया गया है। आगे जो भी  निर्देश मिलेंगे उनका पालन किया जाएगा। – अनिल जोशी, मुख्य नगर परिषद अधिकारी – सैलाना (मध्य प्रदेश)
2- पेशाबघर को लेकर दोनों पक्षो की शिकायत आ रही है। समस्या गंभीर है, फिर भी दोनों पक्षो को आपसी सामंजस्य से बैठाकर मामले का हल निकालने का प्रयास किया जाएगा। – मनीष जैन, एसडीएम-सैलाना (मध्य प्रदेश)

Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!