रतलाम से कांग्रेस नेता फरार : छेड़छाड़ के आरोपियों ने मोबाइल बंद कर शहर छोड़ा, पांच दिन बाद भी पुलिस को नहीं मिला सुराग 

Advertisements
Advertisements

– दलित महिला की शिकायत पर कांग्रेस नेता डेनियल और उसके साथी पर दर्ज है विभिन्न धाराओं में FIR

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
मध्यप्रदेश के रतलाम में चुनाव से पहले दलित महिलाकर्मी से छेड़छाड़ और जाति सूचक शब्दों के आरोपों से घिरे कांग्रेस नेता आशीष डेनियल और उसका साथी सेमुअल मसीह एफआईआर ( FIR ) के पांच दिन बाद भी पुलिस की पहुंच से दूर है। जानकारी के अनुसार आरोपी कांग्रेस नेता डेनियल और उसका साथी मसीह मोबाइल बंद कर शहर छोडक़र भाग चुके हैं। पुलिस आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का दावा भर रही है। 

Advertisements
Advertisements
Advertisements

बता दें कि 28 सितंबर -2023 को आरोपी कांग्रेस नेता डेनियल और उसके एक अन्य साथी मसीह पर ऑफिस में कार्यरत महिला ने अश्लील हरकत सहित अन्य गंभीर आरोपों को लेकर विभिन्न धाराओं में एफआईआर ( FIR ) दर्ज करवाई थी। पुलिस ने जांच में पाया था कि आरोपी कांग्रेस नेता डेनियल लंबे समय से अपने साथी मसीह के साथ दलित महिला से अश्लील हरकत कर उसका शोषण कर रहा था। विरोध करने पर कांग्रेस नेता डेनियल और उसके साथी मसीह ने दलित महिला का रास्ता रोककर हाथ खींच धमकाया भी था। पीडि़त दलित महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी कांग्रेस नेता डेनियल और उसके साथी मसीह के खिलाफ छेड़छाड़, जान से मारने की धमकी सहित एससीएसटी एक्ट में प्रकरण ( FIR ) दर्ज कर तलाश में जुटी है।  

Advertisements
Advertisements
Advertisements

दी जा रही हैं दबिश 
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिशें दी जा रही हैं। दोनों आरोपियों के मोबाइल बंद होने से लोकेशन ट्रेस नहीं हो पा रही है। टीम को आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जुटा रखा है। दोनों आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। – प्रेमलता खत्री, टीआई – अजाक थाना रतलाम (मध्यप्रदेश)

Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!