26.8 C
Ratlām
Saturday, July 27, 2024

मालवा के गांधी की जयंती पर ली शपथ : पूर्व मंत्री गेहलोत की 89वीं जयंती हर्षोल्लास से मनाई, अध्यक्ष शुक्ला सहित पार्षदों ने संभाली जिम्मेदारी

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
मालवा के गांधी पूर्व मंत्री एवं विधायक स्व. प्रभुदयाल गेहलोत की जयंती शुक्रवार को सैलाना में हर्षोल्लास से मनाई गई। इसके बाद सैलाना नगर परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष लक्की शुक्ला सहित 9 कांग्रेस पार्षदों ने शपथ ग्रहण की। कार्यक्रम में सैलाना विधायक हर्षविजय गेहलोत सहित पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं झाबुआ विधायक कांतिलाल भूरिया, पूर्व मंत्री जीतू पटवारी सहित 6 कांग्रेस के विधायक अतिथि बतौर मौजूद थे।

IMG 20221111 WA0031

तहसील कार्यालय परिसर स्थित स्व.प्रभुलाल गेहलोत की आदमकद प्रतिमा पर विधायक गेहलोत ने परिवार के साथ माल्यार्पण कर नमन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता मौजूद थे। इसके बाद नगर परिषद कार्यालय में अध्यक्ष शुक्ला के साथ ही उपाध्यक्ष एवं नव निर्वाचित पार्षद पदभार ग्रहण करने पहुंचे। यहाँ पर विधायक गेहलोत ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार लोकतंत्र का चीर हरण कर हर जगह सत्ता में काबिज होना चाहती है। सैलाना में भी नगर परिषद चुनाव के पूर्व मतदाताओं को व चुनाव के पश्चात पार्षदों को भ्रमित तथा डराने- धमकाने का प्रयास कर नगर परिषद की सत्ता हथियाने के प्रयास हुए। परंतु कांग्रेस ने दृढ़ता पूर्वक ऐसे सारे प्रयास विफल कर दिए। परिषद में कांग्रेस के युवा चैतन्य शुक्ला अब अध्यक्ष हैं और कांग्रेस के 9 पार्षद हैं। आने वाले समय मे सैलाना विकास की गति पर फिर तेज दौड़ेगा। जनहित के कामों में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

समारोह में ये थे मंचासीन
समारोह में विधायक भूरिया, पटवारी, व गेहलोत के अलावा पेटलावद के विधायक वाल सिंह मईडा, थांदला विधायक वीर सिंह भूरिया, पूर्व मंडी अध्यक्ष शेखर गेहलोत, पूर्व विधायक लक्ष्मी देवी खराड़ी, पूर्व नप अध्यक्ष जगदीश पाटीदार, नवनिर्वाचित अध्यक्ष शुक्ला, उपाध्यक्ष सुनीता पाठक, कांग्रेस पक्ष के पार्षद मीरा पाटीदार, सलोनी मंडोत, राधाबाई काग, कृष्णा चंदेल, पुष्पा राठौड़ व मंगलेश कसेरा मंचासीन थे। स्वागत भाषण देते हुए नवनिर्वाचित अध्यक्ष शुक्ला ने विधायक गेहलोत को भरोसा दिलाया कि उनके व कांग्रेस की मंशा अनुसार विकास में कोई कसर बाकी नहीं रखी जाएगी। विधायक गेहलोत ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष उपाध्यक्ष व पार्षदों को शपथ ग्रहण करवाई।

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com
Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Copyright Content by VM Media Network