पत्रकारों एवं पुलिस प्रशासन के बीच हुआ क्रिकेट मैत्री मैच, दोनों टीमों ने किया शानदार प्रदर्शन

Advertisements
Advertisements

रतलाम, वन्देमातरम् न्यूज।
रतलाम के पुलिस लाइन मैदान में पत्रकारों एवं पुलिस प्रशासन के मध्य मैत्री क्रिकेट मैच हुआ। रोमांचक और संघर्ष पूर्ण मैच में पत्रकार इलेवन द्वारा दिए गए लक्ष्य का पीछा करते हुए पुलिस प्रशासन इलेवन ने जीत हासील की। मैच के बाद विजेता टीम को ट्राफी दी गई वहीं सभी खिलाडियों को एसपी गौरव तिवारी ने मेडल दिए।

IMG 20211128 WA0040
उपविजेता टीम को पुरस्कृत करते एसपी गौरव तिवारी।

सुबह 9 बजे मैच की शुरूआत हुई। पत्रकार इलेवन और प्रशासन इलेवन के कप्तान एसपी गौरव तिवारी की मौजुदगी में पत्रकार सौरभ कोठारी ने टास कराया, जिसमें पत्रकार इलेवन ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया।
पत्रकार इलेवन की ओर से प्रदीप नागौरा ने सबसे ज्यादा 30 रन बनाए। पत्रकारों ने 12 ओवर में 75 रन बनाए। इसके जवाब में पुलिस प्रशासन की टीम ने 11 ओवर में निर्धारित लक्ष्य हासिल करते हुए जीत दर्ज कर ली। पत्रकार इलेवन की ओर से प्रदीप नागौरा, किशोर जोशी, यश शर्मा, हिम्मत यादव, दिव्यराज, विनोद वाधवा, हिमांशु जोशी, केके शर्मा, यशवंत, कुलदीप माहेश्वरी, समीर खान, सिंकदर पटेल ने अच्छे खेल का प्रदर्शन किया। पुलिस प्रशासन की और से एसपी गौरव तिवारी, कैलाश, पवन, जीवन, धर्मेन्द्र, निवेश, शुभम परमार, हिमांशु, थामस, लोकेश जोशी, योगेन्द्र ने शानदार प्रदर्शन किया।
यह रहें मौजूद
मैच के दौरान एसपी गौरव तिवारी, पत्रकार सुरेन्द्र जैन ने अपनी कांमेट्री से खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया वहीं दर्शको को भी आनंदित किया। इस दौरान एएसपी इंद्रजीत बाकरवाल, तहसीलदार गोपाल सोनी, प्रेस क्लब सचिव मुकेश गोस्वामी, उपाध्यक्ष अमित निगम, राजू केलवा, नरेन्द्र जोशी, नीरज शुक्ला, मुबारिक शैरानी, नीरज बरमेचा, विवेक चौधरी, रमेश सोनी, स्वदेश शर्मा, शाहिद मीर, हेमंत भट्ट आदि मौजूद थे।

Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!