Ratlam : राज्यसभा सांसद बालयोगी उमेश नाथ ने किया ‘उपासना सूत्र’ का लोकार्पण

-  कहा कि गुरु, ईष्ट और पितरों के मार्ग पर चलना ही जीवन की दिशा

Launch of 'Upasana Sutra' in Ratlam

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। सेवानिवृत्त डीएसपी भूपेंद्र सिंह तारखेड़ी द्वारा पिता ठाकुर प्रताप सिंह राठौर की आध्यात्मिक शिक्षाओं पर आधारित पुस्तक ‘उपासना सूत्र : द सीक्रेट्स ऑफ दाता होकम’ का लोकार्पण मंगलवार को रतलाम (Ratlam) में राज्यसभा सांसद एवं संत बालयोगी उमेश नाथ जी के मुख्य आतिथ्य में किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में सामाजिक, धार्मिक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

संस्कारों और परंपराओं के संरक्षण का दिया संदेश

पुस्तक का विमोचन करते हुए बालयोगी उमेश नाथ ने कहा कि किसी भी परिवार की पहचान उसकी संपत्ति से नहीं, बल्कि उसकी विरासत, संस्कार और परंपराओं से होती है। उन्होंने कहा कि पूर्वजों की शिक्षाओं को संजोकर रखना और उन्हें अगली पीढ़ी तक पहुंचाना अत्यंत महत्वपूर्ण है। कुल की शांति, समृद्धि और संरक्षण तभी संभव है, जब व्यक्ति अपने गुरु, ईष्ट देव और पितृ देवताओं के बताए मार्ग का अनुसरण करे। उन्होंने भूपेंद्र सिंह तारखेड़ी द्वारा अपने पिता की शिक्षाओं को पुस्तक के रूप में संकलित करने के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि यह आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा।

पद नहीं, व्यवहार बनाता है व्यक्ति की पहचान

बालयोगी ने कहा कि अक्सर पद और प्रतिष्ठा मिलने के बाद लोगों का व्यवहार बदल जाता है, लेकिन भूपेंद्र सिंह और उनके भाई सुरेंद्र सिंह ने पुलिस विभाग में उच्च पदों पर रहने के बावजूद अपनी सरलता और विनम्रता बनाए रखी। उन्होंने कहा कि उन्हें स्वयं सांसद कहलाने से अधिक संतों के बीच रहना अच्छा लगता है। ईश्वर की कृपा से उन्हें जनसेवा का अवसर मिला है और यही उनके लिए सबसे बड़ा सौभाग्य है।

नई पीढ़ी में पढ़ने की आदत विकसित करने की जरूरत

बालयोगी ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि आज की युवा पीढ़ी भारतीय सनातन परंपरा, इतिहास और ज्ञान-संपदा से दूर होती जा रही है। उन्होंने कहा कि वेद, उपनिषद, पुराण और स्मृतियां जीवन को सही दिशा देने वाले महत्वपूर्ण ग्रंथ हैं। समाज को अपनी जड़ों से जोड़ने और सांस्कृतिक मूल्यों को समझने के लिए पढ़ने की प्रवृत्ति को बढ़ावा देना आवश्यक है।

पुस्तक निर्माण की परिकल्पना से प्रकाशन तक का सफर

20260616 202810

कार्यक्रम में भूपेंद्र सिंह तारखेड़ी ने पुस्तक के निर्माण की पृष्ठभूमि साझा करते हुए बताया कि इस संकलन की परिकल्पना पगडंडी मीडिया एंड पब्लिकेशन के मुकेशपुरी गोस्वामी ने की थी। पुस्तक का संपादन नीरज कुमार शुक्ला और अदिति मिश्रा द्वारा किया गया है। उन्होंने इस कार्य में सहयोग करने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।

अतिथियों का हुआ सम्मान

कार्यक्रम की शुरुआत में भूपेंद्र सिंह तारखेड़ी और उनके अनुज, पूर्व डीएसपी सुरेंद्र सिंह तारखेड़ी ने बालयोगी उमेश नाथ का पुष्पमाला, शाल और श्रीफल भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया। कार्यक्रम का संचालन धर्मेंद्र सिंह बागेड़ी ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन सुरेंद्र सिंह तारखेड़ी ने माना।

ये रहे प्रमुख अतिथि और गणमान्यजन

लोकार्पण समारोह में रेलवे के सेवानिवृत्त वरिष्ठ अधिकारी जीजी सिंह, राजपूत बोर्डिंग के डायरेक्टर जीपी सिंह, पूर्व मंडी अध्यक्ष भानुप्रताप सिंह, पार्षद परमानंद योगी, रवि मीणा, शेर सिंह देवड़ा, राजेंद्र सिंह तारखेड़ी, सेवानिवृत्त हेड टीटीई कैलाश शर्मा, दिलीप सिंह राजावत, राहुल चौपड़ा, स्वप्निल चौपड़ा, पीयूष कल्याण सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!