साइकिल रैली: खेल को बढ़ावा देकर जगाई खिलाड़ियों में बेहतर स्वास्थ्य की अलख

Advertisements
Advertisements


रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
सुबह की नर्म धूप में साइकिल चलाते हुए दर्जनों युवा, बच्चे व बुजुर्ग शहर से निकले तो इनके जज्बे ने माहौल में गर्माहट ला दी। मौका रहा खेल दिवस पर निकली गई साइकिल रैली का।
प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी आशुतोष क्रिकेट एवं स्पोर्ट्स क्लब द्वारा 29 अगस्त रविवार की सुबह जगजारण के लिए साइकिल रैली का आयोजन किया गया। इसमें बचपन से पचपन तक के नए व पुराने खिलाड़ी, प्रशिक्षक सहित आम लोग शामिल हुए।
सुबह 7 बजे रैली की शुरुआत हुई। इसमें सभी अपनी-अपनी साइकिल चलाते हुए शहर से निकले तो लोगों ने तालियां बजाकर इनका स्वागत किया। विभिन्न मार्गों से होते हुए रैली हनुमान ताल गंतव्य तक पहुंची। वहां मेजर ध्यानचंद के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। क्लब के अश्विनी शर्मा ने बताया इस आयोजन का उद्देश्य खेल को बढ़ावा देना था। साथ ही खेल के माध्यम से भारत की पहचान विश्व में कराने वाले मेजर की उपलब्धि को आमजन तक पहुंचना है। आयोजन को सफल बनाने में सहयोगी संस्था जिला क्रीड़ा भारती और जिला खेल संघ का विशेष योगदान रहा।

Screenshot 20210829 131959 WhatsApp 1


इस मौके पर क्रीड़ा भारती सचिव अनुज शर्मा, राजा राठौड़, आरसी तिवारी, राकेश यादव, दयाकिशन यादव, जितेंद्र धुलिया, निर्मला डामोर, भूपेंद्र सिंह, देवराज राठौर, अरविंद शर्मा, पवन सोमानी, दीपेंद्रसिंह ठाकुर सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी, कोच व शहरवासी मौजूद रहे।

Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!