25.6 C
Ratlām
Friday, June 27, 2025

रेल मंडल के अंडर ब्रिज बने जानलेवा तालाब

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
तकनीकी खामियों के चलते रतलाम रेल मंडल के अंडर ब्रिज बारिश का पानी जमा हो गया है। ये राहगीरों व वाहन चालकों के लिए जानलेवा भी बन सकते है। लगातार बारिश से अंडर ब्रिज अब लगभग अनुपयोगी साबित हो रहे है। जिम्मेदार इस बार भी इस समस्या से आंखे मूंदे है। जबकि आवागमन में बाधा होने से सैकड़ो ग्रामीणों का शहर से संपर्क टूट गया है।
ग्रामीणों से जानकारी मिली है कि मंडल क्षेत्र स्थित जावरा के भीमाखेड़ी अंडर ब्रिज में पानी जमा हो गया है। परेशान कार चालक ने वाहन निकालना चाहा। लेकिन अंदर पानी घुस आने से इसमे सवार परिवार ने बमुश्किल जान बचाई।
सभी ब्रिज में तकनीकी खामी
रेल मंत्रालय के नियमों के मुताबिक मानव सहित रेल क्रासिंग बंद कर वहां ओवर ब्रिज, अंडर ब्रिज या सब-वे बनाने जाए। इस दिशा में रतलाम मंडल में अधिकांश क्रासिंग पर ब्रिज बनाए गए जबकि कुछ स्थानों पर प्रस्तावित है। मंडल में 163 अंडर ब्रिज है। इसमें तकनीकी खामियां होने से पानी निकासी के इंतजाम नही है। इस वजह से बारिश में पानी जमा होने की बड़ी समस्या है। अमलेटा गांव से जुड़े अंडर ब्रिज की समस्या निदान के लिए ग्रामीणों ने ट्रेन भी रोकी थी। तब तत्कालीन सीनियर डीईएन लोकेश कुमार ने आश्वासन दिए थे। मगर बात आई गई हो गई।

https://www.kamakshiweb.com/
Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page