40.6 C
Ratlām
Thursday, May 16, 2024

हादसे में गई जान : विद्युत वितरण की आउटसोर्स एजेंसी कर्मचारी की मौत, मृतक भाजपा युवा मोर्चा का मंडल मंत्री भी था

– जिले में पूर्व में हो चुके हादसों से नहीं लिया जिम्मेदारों ने सबक
सैलाना, वंदेमातरम न्यूज़।
मध्यप्रदेश के रतलाम जिले में पिपलोदा तहसील के ग्राम बड़ौदा में हादसे में आउटसोर्स एजेंसी के युवक की मौत हो गई। हादसा बिजली लाइन सुधारने के दौरान विद्युत पोल धराशायी होने से बताया जा रहा है। मृतक भाजपा युवा मोर्चा का मंडल मंत्री भी था।

IMG 20230524 WA0041

पुलिस के अनुसार पिपलोदा विद्युत मंडल के आउटसोर्स  कर्मचारी मदनलाल (30) पिता कचरुलाल माली निवासी पिण्डवासा बुधवार को कार्यालय पहुंचा। यहां से उसे ग्राम बड़ौदा के रविराज सिंह पिता प्रतापसिंह सिसोदिया के खेत पर गड़े पोल पर चढ़कर किसान महेश शर्मा के खेत की विद्युत लाइन के तार सुधारने के निर्देश प्राप्त हुए थे। मदनलाल काम कर रहा था, तभी अचानक पोल जमीन पर आ गिरा। इस हादसे में मदन के सिर में गंभीर चोट आई। घायल को एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि मृतक मदन पिपलोदा भाजपा युवा मोर्चा का मंडल मंत्री भी था। डॉक्टर शालूप्रिया पाटीदार ने बताया की उंचाई से गिरने से सिर में गम्भीर चोट आने के कारण उसकी मौत हुई है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच पंचनामा बनाया है। शव का पोस्टमार्टम कर परिजन को सौंप दिया गया है।
जिम्मेदार का क्या है कहना
मृतक मदन आउटसोर्स कर्मचारी था। उसके द्वारा मीटर रीडिंग एवं विद्युत कनेक्शन सुधारने का कार्य किया जाता था। सुरक्षा उपकरण एजेंसी उपलब्ध करवाती है। – शुभम मिश्रा, जेई – पिपलोदा विद्युत मंडल

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com
Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Copyright Content by VM Media Network