रतलाम में उठी मांग : भाजयुमो जिलाध्यक्ष विप्लव ने कलेक्टर को लिखा पत्र

रतलाम में उठी मांग : भाजयुमो जिलाध्यक्ष विप्लव ने कलेक्टर को लिखा पत्र

Advertisements
Advertisements

– भीषण गर्मी को देखते हुए स्कूलों के समय परिवर्तन की मांग

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। अप्रैल माह की शुरुआत में ही रतलाम में तेज गर्मी का असर दिखाई देने लगा है। भीषण गर्मी को देखते हुए अब स्कूलों के संचालन समय में बदलाव और छोटे बच्चों के लिए अवकाश घोषित करने की मांग तेज हो गई है। इसी क्रम में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भजयुमो ) के जिला अध्यक्ष विप्लव जैन ने रतलाम कलेक्टर को पत्र लिखकर आवश्यक कदम उठाने की मांग की है।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

अपने पत्र में विप्लव जैन ने बताया कि अप्रैल माह में नया शैक्षणिक सत्र आरंभ हो चुका है और वर्तमान में कक्षा नर्सरी से लेकर 12वीं तक की कक्षाएं संचालित हो रही हैं। लेकिन इस बार अप्रत्याशित रूप से अप्रैल की शुरुआत में ही भीषण गर्मी पड़ने लगी है। इसके बावजूद शहर और जिले के कई स्कूल दोपहर 12 बजे के बाद तक भी संचालित हो रहे हैं, जिससे बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना बढ़ गई है। उन्होंने कलेक्टर से मांग की है कि बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए स्कूलों के समय में तत्काल परिवर्तन किया जाए और स्कूल संचालन का समय दोपहर 12  बजे से पहले का किया जाए। साथ ही छोटे बच्चों के लिए गर्मी को देखते हुए अवकाश घोषित किया जाए, ताकि उन्हें गर्मी से राहत मिल सके। विप्लव जैन ने प्रशासन से आग्रह किया है कि स्थिति की गंभीरता को समझते हुए शीघ्र निर्णय लिया जाए और बच्चों के हित में आवश्यक कदम उठाए जाएं।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!