रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
रेलवे कॉलोनी में डेंगू के बढ़ते डेंगू मरीज रहवासियों के लिए भय की वजह बनने लगी है। बात ट्रेड यूनियनों तक पहुंची तो मंडल अस्पताल प्रबंधन को सफाई व दवा छिड़काव के लिए चेताया गया। सोमवार को संगठनो के पदाधिकारियों के साथ मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक ने क्वार्टर का निरीक्षण किया।
जानकारी के मुताबिक करीब 40 रेलकर्मी को डेंगू पाया गया। इसकी सूचना मिलते ही रेलवे कर्मचारियों में भय का माहौल निर्मित हो गया। वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉइज यूनियन व वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ मंडल मंत्री ने अस्पताल प्रबंधन को पत्र भेजा।
मामले में पदाधिकारियों ने कहा कि सफाई ठेकेदार की लापरवाही से बीमारियों की समस्या निर्मित हो रही है। इससे निजात दिलाने कॉलोनी की सफाई करवाई जाए तथा दवा का छिड़काव किया जाए।
इधर, मामले में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक एके मालवीय ने कहा कि कॉलोनी में समय से साफ सफाई करवाई जा रही है। घरों के अंदर सफाई की जिम्मेदारी कर्मचारियों की है। 40 रेलकर्मी डेंगू से पीड़ित है। इसमे 20 ही रेलवे कॉलोनी में रहने वाले है। जबकि शेष शहर के अलग अलग एरिया के है।
Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111


