बेइमानी ऐसी भी : रतलाम के एटीएम में युवक ने दिखाई जादूगरी, सीसीटीवी कैमरे में हुआ कैद

बेइमानी ऐसी भी : रतलाम के एटीएम में युवक ने दिखाई जादूगरी, सीसीटीवी कैमरे में हुआ कैद

Advertisements
Advertisements

– पीडि़त व्यक्ति को लगी 13 हजार रुपए की चपत, स्टेशन रोड पुलिस थाना कर रहा जांच

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। मध्य प्रदेश के रतलाम में स्टैट बैंक ऑफ इंडिया के कैश डिपोजिट मशीन (सीडीएम) में एक युवक ने जादूगरी दिखाते हुए दूसरे के पैसे हड़प लिए। हालांकि पूरा मामला सीसीटीवी फूटेज में कैद हो गया है। मामले में स्टेशन रोड पुलिस जांच में जुटी है। प्रारंभिक तौर पर पुलिस ने पूरे मामले का एटीएम के सीसीटीवी फूटेज बैंक से प्राप्त किए हैं। इसके आधार पर कैश डिपोजिट मशीन (सीडीएम) से दूसरे के रुपए हड़पने वाले बदमाश की तलाश शुरू कर दी है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
ECCLUSIVE VEDIO

एडवोकेट सर्वेश बडग़ुजर ने स्टेशन रोड थाने पर मामले की लिखित शिकायत की है। वंदेमातरम् न्यूज को शिकायतकर्ता सर्वेश बडग़ुजर ने बताया कि वह 6 जनवरी 2024 को बचत खाता में 13 हजार की राशि जमा कराने के लिए गीता मंदिर रोड स्थित मुख्य स्टैट बैंक ऑफ इंडिया की ब्रांच के बाहर कैश डिपोजिट मशीन के काउंटर पर पहुंचे थे। मशीन में 12 हजार 500 रुपए डिपोजिट कर 500 रुपए वापस बाहर कर दिए थे। इस दौरान एडवोकेट सर्वेश बडग़ुजर ने दूसरा 500 रुपए का नोट मशीन में रखने पर मशीन ने वह नोट एक्सेप्ट कर लिया था। इस दौरान मशीन से कोई भी जमा पर्ची नहीं निकली और न ही मोबाइल में मैसेज आया। दूसरे दिन तक मैसेज का इंतजार करने के बाद बैंक में सपंर्क किया। बैंक के सीसीटीवी कैमरे के आधार पर एडवोकेट सर्वेश बडग़ुजर को पता चला कि पास वाली मशीन पर जो व्यक्ति खड़ा था, उसने डिपोजिट नहीं हुई राशि 13 हजार रुपए मशीन के बॉक्स से निकाल ली। पूरे मामले को लेकर राशि हड़पने वाले बदमाश के खिलाफ स्टेशन रोड पुलिस जांच में जुटी है। मामले में अभी स्टेशन रोड पुलिस को किसी प्रकार की सफलता नहीं मिली है। वंदेमातरम् न्यूज के पास उपलब्ध एक्सक्लूसिव सीसीटीवी फूटेज के माध्यम से आप देख सकते हैं कि शातिर बदमाश युवक ने किस तरह एडवोकेट के काउंटर से बाहर जाने के बाद उनकी राशि को हड़पकर जेब में रखी।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!