19.9 C
Ratlām
Monday, December 4, 2023

अग्रणी महाविद्यालय : डॉ. मिश्रा होंगे साइंस एंड आर्ट्स कॉलेज के नये प्राचार्य, डॉ. वाते ने सौंपा चार्ज

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
शहर के लीड कॉलेज शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय के प्राचार्य के रूप में प्रोफेसर डॉ. वाय. के. मिश्रा ने आज विधिवत रूप से पदभार ग्रहण किया। दरअसल वर्तमान में प्राचार्य डॉ. संजय वाते 31 जुलाई को सेवानिवृत्त हो रहे है। जिसको देखते हुए अतिरिक्त संचालक उच्च शिक्षा विभाग उज्जैन ने 19 जुलाई को प्रोफेसर डॉ. वाय. के. मिश्रा के आदेश जारी किए और आज प्रोफेसर मिश्रा ने प्रभारी प्राचार्य का चार्ज लिया। इस दौरान निवृत्त प्राचार्य डॉ. संजय वाते ने नवीन प्राचार्य डॉ. वाय. के. मिश्रा को विधिवत चार्ज सौंपा।


आपको बता दे की शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय जिले का अग्रणी महाविद्यालय है। इसलिये जिले के समस्त शासकीय व अशासकीय महाविद्यालयों की शैक्षणिक एवं प्रशासनिक व्यवस्था के सुचारू संचालन के लिये अग्रणी महिवद्यालय की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।
डॉ. मिश्रा के प्राचार्य के रूप में कार्यभार ग्रहण करने पर महाविद्यालय के डॉ. विनोद शर्मा, डॉ. सी.एल. शर्मा, डॉ. व्ही. शास्त्री, प्रो. के. आर. पाटीदार, डॉ. एम. एल. बडगोत्या, डॉ. राजू हरोडे, डॉ. पी.सी. पाटीदार, श्री राजेन्द्र रावल, श्री नीलेश शुक्ला, श्री मावर, श्री मनीष भट्ट आदि ने हर्ष व्यक्त किया।

Ad.

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here