20.7 C
Ratlām

Drugs factory case in Ratlam : संदेह के घेरे में 5 पुलिसकर्मियों को हटाया

- कालूखेड़ा के 4 और जावरा औद्योगिक थाना क्षेत्र से 1 पुलिसकर्मी की रवानगी

Drugs factory case in Ratlam

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। रतलाम (Ratlam) जिले के चिकलाना में ड्रग्स फैक्ट्री पकड़ने के बाद तस्कर दिलावर सहित उसके परिवार वालों द्वारा रिमांड के दौरान उगले राज के बाद अब पुलिस विभाग ने संदेह के दायरे में खड़े पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। 15 दिन पहले आलीशान हवेलीनुमा में संचालित एमडी ड्रग्स फैक्ट्री पकड़ने के बाद शनिवार को Ratlam एसपी अमित कुमार ने 5 पुलिसकर्मियों को हटाया है। इसके पूर्व ढाई माह पहले तैनात किए गए टीआई मान सिंह को हटाया था। शनिवार को हुए नए आदेश में कालूखेड़ा थाने के 4 और जावरा औद्योगिक थाना क्षेत्र का एक पुलिसकर्मी शामिल है। इनके एवज में 3 पुलिसकर्मियों को कालूखेड़ा थाने पर भेजा है। 

 संदेह के घेरे में इन पुलिसकर्मियों को हटाया

1) सउनि युनुस खान – थाना कालूखेड़ा से रक्षित केंद्र, रतलाम

2) सउनि गलसिंह भावेल – थाना औद्योगिक क्षेत्र, जावरा से थाना रावटी

3) आरक्षक मनोहर गायरी – थाना कालूखेड़ा से थाना बाजना

4) आरक्षक  सांवरिया पाटीदार – थाना कालूखेड़ा से रक्षित केंद्र, रतलाम

5) आरक्षक अनिल रावत – थाना कालूखेड़ा से रक्षित केंद्र, रतलाम

इनकी नए सिरे से की तैनाती

1) सउनि शिवनाथ सिंह राठौर – रक्षित केंद्र, रतलाम से थाना कालूखेड़ा

2) कार्यवाहक प्रधान आरक्षक  शौकिन सिंह – रक्षित केंद्र, रतलाम से थाना कालूखेड़ा

3) कार्यवाहक प्रधान आरक्षक महेंद्र फतरोड – रक्षित केंद्र, रतलाम से थाना कालूखेड़ा

15 दिन पहले यह मामला हुआ था उजागर

IMG 20260117 WA0005

बता दें कि Ratlam Police ने 15 जनवरी 2026 की रात ढाई बजे चिकलाना गांव में दिलावर खान के 20 हजार स्क्वायर फीट के आलीशान मकान में दबिश दी थी। यहां पर बड़ी मात्रा में एमडी ड्रग बनाने का रॉ मटेरियल, केमिकल व उपकरण करीब 3 करोड़ लागत के बरामद किए थे। इसके अलावा 10 किलो 930 ग्राम एमडी जब्त की थी। जिसकी लागत करीब 10 करोड़ से अधिक है। घर के अंदर खड़ी स्कार्पियों व XUV 700 में से भी बड़ी मात्रा में एमडी ड्रग पकड़ी थी। जिसकी लागत 10 करोड़ से अधिक है। पुलिस ने दिलावर खान समेत उसकी दो पत्नियां, बेटे, बहू, बेटी व दामाद के अलावा 16 लोगों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज किया था। बाद में पुलिस ने दिलावर की भांजी इंशा को भी ड्रग बनाने में सहयोगी मानते हुए गिरफ्तार किया।

निलंबित सब इंस्पेक्टर को भेजा नोटिस

20260118 093142

ड्रग फैक्ट्री में दबिश के दौरान पुलिस को दो साल पूर्व निलंबित सब इंस्पेक्टर रउफ खान के नाम का पुलिस आई कार्ड मिला था। साथ ही आर खान लिखी पुलिस वर्दी भी मिली थी। दो साल पूर्व अवैध गतिविधियों में संलिप्तता के चलते सब इंस्पेक्टर रउफ खान का निलंबन किया था। तब से लेकर आज तक वह निलंबित है। पीएचक्यू व सीआईडी द्वारा इसके निलंबन के केस व विभागीय जांच कर रही है। रउफ खान को भोपाल पीएचक्यू में अटैच कर रखा है। सीआईडी विभागीय जांच कर रही है। इस कारण सीआईडी के मार्फत इसको एक सूचना पत्र भेजा है। इससे पूछा गया है कि आखिर आईडी कार्ड दिलावर खान के घर से क्यों मिला है। वर्दी के संबंध में जानकारी मांगी है। इसके अलावा पुलिस के जो आईडी कार्ड जारी होते है वह इंदौर से होते है। पुलिस वहां से भी इस आईडी कार्ड के बारे में जानकारी जुटा रही है। दिलावर के बेटे अजहर का फोटो लगा एक इंडियन आर्मी जम्मू एंड काश्मीर राइफल का भी आईडी कार्ड मिला था। जिसमें अजहर ने अपने आपको लांस नायक बता रखा है। इस बारे में पुलिस तस्दीक कर रही है, इस कार्ड का आखिर क्या उपयोग किया।

सफेदपोशों व अफसरों का भी था आना जाना

पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों से पुलिस को अहम सुराग मिले है। साथ ही कुछ सफेदपोश व पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों के नाम भी सामने आए है जिनका इसके यहां आना-जाना लगा रहता था। उन लोगों के नाम भी पुलिस के पास आ गए है। Ratlam पुलिस उन नाम के आधार पर इनकी तस्दीक कर रही थी। विभाग के अनुसार आखिर किस कारण से यह पुलिसकर्मी जाते ते थे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अगर इन कर्मचारियों की संलिप्तता मिलती है तो इन पर भी सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!