Blast In Arms Shop In Ratlam : इंदौर में उपचारत मालिक की मौत

वेल्डिंग की चिंगारी उड़ने से हुआ था धमाका, 3 लोगों की हालत अब भी गंभीर

Advertisements
Advertisements
Blast In Arms Shop In Ratlam

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। मध्य प्रदेश के रतलाम (Ratlam) के चांदनीचौक में बंदूक दुकान में हुए धमाके में घायल दुकानदार यूसुफ अली (58) की मौत हो गई। रतलाम (Ratlam) में प्राथमिक इलाज के बाद यूसुफ अली को इंदौर रेफर किया गया था। मंगलवार देर रात उन्होंने दम तोड़ दिया। यह भी जानकारी सामने आई है कि इलाज के दौरान इन्हें हार्ट अटैक आया था।

बता दें, 26 जनवरी की शाम 4 बजे Ratlam के चांदनी चौक स्थित बंदूक की दुकान में धमाका हुआ था। धमाके की आवाज सुन दुकान में मौजूद लोग अपनी जान बचाकर भागे। चार लोग बुरी तरह झुलस गए, उन्होंने जलती हालत में सड़क पर दौड़ लगा दी। पास की दुकान में बैठे लोग भी निकलकर भागे। सामने रोड पर खड़े मैजिक से लोग उतरकर भागे। हादसे में आर्म्स शॉप ऑनर यूसुफ अली (58), नाजिम (32), शेख रफीकुद्दीन (35) ग्राहक संदीप पिता शंकर पाटीदार (35) घायल हुए। यूसुफ की मौत हो चुकी है, जबकि तीन का इलाज इंदौर में इलाज चल रहा है।

फोरेंसिक टीम दुकान खोलकर जांच करेगी

आज जांच के लिए दुकान खुलने वाली है। हादसे के बाद Ratlam प्रशासन की टीम ने दुकान को सील कर दिया था। बुधवार को पुलिस, फोरेंसिक टीम के साथ दुकान की सील खोलकर जांच करेगी। हादसे के कुछ वीडियो भी सामने आए थे, जिनमें धमाके के बाद झुलसे लोग दुकान से दौड़कर बाहर भागते दिख रहे हैं।

देखिए पूरे घटनाक्रम का वीडियो

वंदेमातरम् NEWS ने मामले की पड़ताल कर पूरे घटनाक्रम के वीडियो पाठकों के लिए एकत्र किए हैं। इसमें देखिए कि धमाका होते ही कैसे अफरा – तफरी का माहौल बना और झुलसे लोग सड़क पर जान बचाने के लिए दौड़ते दिखाई दिए। भयावाह हादसे के बाद पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है। घटना के बाद मौके पर Ratlam महापौर प्रहलाद पटेल भी जानकारी लेने पहुंचे थे, देखिए पूरे घटनाक्रम का वीडियो । 

Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!