22.6 C
Ratlām

MP ELECTION 2023 : रतलाम ग्रामीण का हर एक व्यक्ति होगा विधायक, सबकी सहमति से एक जाजम पर बैठ लेंगे निर्णय – डिंडोर

उपसरपंच व भाजपा नेता धाकड़ सहित कई भाजपाई कांग्रेस में शामिल

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
विधानसभा चुनाव में आज से मात्र 5 दिन शेष है। जिले में चुनावी प्रचार आने चरम पर है। मतदाताओं को अपने अपने पक्ष में वोट के लिए उम्मीदवारों द्वारा तमाम वादे किए जा रहे है। रतलाम ग्रामीण विधानसभा कांग्रेस प्रत्याशी लक्ष्मणसिंह डिंडोर ने बड़ी घोषणा की है, उन्होंने कहा है कि मैं विधायक बना तो अकेला विधायक नहीं रहूंगा। रतलाम ग्रामीण की विधानसभा का हर एक बच्चे, युवा से लेकर बुजुर्ग विधायक होगा। कोई भी फैसला मैं अकेला नहीं करूंगा। हर गांव का फैसला उसी गांव की जाजम पर बैठकर ग्रामीणों की सहमति से होगा।


डिंडोर ने ग्रामीण अंचल धमोत्तर, बोदिना, दिवेल सहित दस से अधिक गांवों में जनसंपर्क किया। जनसंपर्क के दौरान गांव धमोत्तर के उपसरपंच व भाजपा नेता श्यामसुंदर धाकड़ ने कांग्रेस में शामिल होकर कांग्रेस प्रत्याशी डिंडोर को समर्थन दिया। गांव दिवेल में भाजपा कार्यकर्ता मुकेश, बद्रीलाल सोलंकी आदि ने कांग्रेस की सदस्यता ली। सभी का स्वागत डिंडोर व कांग्रेस पदाधिकारियों ने किया।

डिंडोर के साथ जनसंपर्क में युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मयंक जाट सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी शामिल हुए। सभी ने मतदाताओं से आशीर्वाद लेकर कांग्रेस की रीति-नीति से अवगत कराते हुए सरकार बनने पर किसानों की ऋण माफी, 500 रुपए में गैस सिलेंडर सहित अनेक योजनाओं को लागू करने की बात प्रमुखता से बताई। ग्राम बोदिना में डिंडोर को फलों से तोल स्वागत किया। इस दौरान बाबूलाल पाटीदार, ओमप्रकाश पाटीदार, नंदलाल पाटीदार, कंवरलाल पाटीदार, कपील पाटीदार, राहुल पाटीदार, आशीष पाटीदार, ओम पाटीदार, मुकेश पाटीदार आदि बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। गांव भैंसाडाबर में ठा. गंभीरसिंह, राकेशसिंह सहित ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया।

जनसंपर्क के दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष कैलाश पटेल, रतलाम जनपद सदस्य बलबहादुरसिंह गुड्डू बन्ना, ब्लॉक अध्यक्ष अभिषेक शर्मा, हिम्मत सिंह भाटी, अमिताभ शर्मा, संजय चौहान, पूर्व जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष संजय चौधरी, सत्तू व्यास पलसोड़ा, सिद्धार्थसिंह दादू बन्ना, भविष्य शर्मा आदि उपस्थित रहे। डिंडोर 13 नवंबर को गांव बड़ोदा, नयापुरा, मेवासा, कांडरवासा, सिखेड़ी, भदवासा, नामली में जनसंपर्क करेंगे। 


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

KK Sharma
KK Sharmahttp://www.vandematramnews.com
वर्ष - 2005 से निरंतर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 17 वर्ष में सहारा समय, अग्निबाण, सिंघम टाइम्स, नवभारत, राज एक्सप्रेस, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार पत्र और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज में संपादक की भूमिका का दायित्व। वर्तमान में रतलाम प्रेस क्लब में कार्यकारिणी सदस्य। Contact : +91-98270 82998 Email : kkant7382@gmail.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!