25.2 C
Ratlām
Sunday, September 24, 2023

प्रदर्शनी एवं मौन जुलूस आज : आजादी के समय देश विभाजन के लेख की लगेगी प्रदर्शनी, भाजपा निकालेगा रतलाम में जुलूस

- Advertisement -

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
विभाजन विभिषिका स्मृति दिवस पर 14 अगस्त को भारतीय जनता पार्टी द्वारा मौन जुलूस निकाला जाएगा। जुलूस से पूर्व पार्टी कार्यकर्ता पोस्ट ऑफिस पर एकत्र होकर आजादी के समय देश विभाजन पर समाचार पत्रों मे प्रकाशित लेख आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन भी करेंगे।

- Advertisement -
IMG 20230813 WA0005
प्रदर्शनी एवं मौन जुलूस आज : आजादी के समय देश विभाजन के लेख की लगेगी प्रदर्शनी, भाजपा निकालेगा रतलाम में जुलूस 2

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने बताया कि विभाजन विभिषिका स्मृति दिवस पर 14 अगस्त की शाम  5 बजे सैलाना बस स्टैंड स्थित पोस्ट ऑफिस पर प्रदर्शनी अवलोकन के बाद मोन जुलुस निकलेगा। जुलूस पोस्ट ऑफिस रोड़ से सैलाना बस स्टैंड होते हुए शहीद चौक पहुंचेगा। भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा एवं कार्यक्रम प्रभारी जयवंत कोठारी, राजेन्द्र पाटीदार एवं कीर्तिशरण सिंह ने जिले मे निवासरत् प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, जिला पदाधिकारी, मोर्चा एवं प्रकोष्ठ पदाधिकारी, सभी जनप्रतिनिधि, सभी मंडल अध्यक्ष एवं पदाधिकारी, सभी मोर्चा और प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, वार्ड संयोजक, बूथ अध्यक्ष, पन्ना प्रभारी, वरिष्ठजन कार्यकर्ता साथियो से मौन जुलुस में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया है।

- Advertisement -
Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com
Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected by VandeMatram News