हादसों से बेपरवाह प्रशासन : हिंदुस्तान बॉयोडीजल डिपो के बाद सीएनजी पंप पर विस्फोट, कारण तो दूर संचालक को नहीं तलाश पाए जिम्मेदार

Advertisements
Advertisements

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। 
जिले में ज्वलनशील पदार्थ के संरक्षण में बरती जा रही लापरवाही से जिला और पुलिस प्रशासन बेखबर है। हालात ऐसे बने हुए हैं कि नियमों के विपरित डिपो संचालित हो रहे हैं तो दूसरी तरफ लापरवाही से कर्मचारी झुलकर अस्पताल पहुंच रहे हैं। जिले के ढोढर चौकी अंतर्गत हिंदुस्तान बॉयोडीजल में हुए हादसे के बाद शुक्रवार को धौंसवास के समीप सीएनजी पंप की टेस्टिंग के दौरान गैस लीकेज होने से विस्फोट हुआ। हादसे में 6 कर्मचारी झुलसे, जिसमें 5 की हालत गंभीर होने पर इंदौर रेफर किया। घटना के 24 घंटे बाद तक पुलिस कारणों को दूर पंप संचालक का पता नहीं तलाश सकी। 

Advertisements
Advertisements
Advertisements

नामली थाना अंतर्गत ग्राम धौंसवास में सागर पेट्रोलियम का सीएनजी पंप शुरू होने से पहले जोरदार विस्फोट से हादसे का शिकार हो गया। शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे टेस्टिंग के दौरान टैंकर से आई सीएनजी गैस पंप में भरने के दौरान उक्त हादसा होना बताया जा रहा है। इसमें कर्मचारी सुनील पिता मोहनलाल सोलंकी (25), निवासी उज्जैन, मणीशंकर पिता रामप्रसाद वर्मा (25) निवासी उज्जैन, जितेंद्र पिता सुदामा (35) निवासी देवरिया (उत्तरप्रदेश), जितेंद्र पिता घासीराम मालवीय (40) निवासी उज्जैन हाल मुकाम सेजावता, धनंजयसिंह भाटी (27) निवासी बरोटीखेड़ा (उज्जैन) झुलसे हैं। हादसे में सीनियर इंजीनियर आशीष गेहलोत का भी बचाव के दौरान हाथ झुलसा है। सभी झुलसे कर्मचारी सांईकॉम कंपनी गुजरात के बताए जा रहे हैं। जांचकर्ता एसआई रवींद्र मालवीय ने बताया कि झुलसे कर्मचारियों को कंपनी बेहतर उपचार के लिए इंदौर लेकर गई है। मामले की जांच जल्द करने के बाद झुलसे कर्मचारियों के बयान लिए जाएंगे। 

Advertisements
Advertisements
Advertisements

बॉयोडीजल डिपो पर हादसे की जांच डेढ़ माह तक रही लंबित
धौंसवास के सीएनजी पंप से पूर्व ढोढर क्षेत्र स्थित हिंदुस्तान बॉयोडीजल डिपो पर बड़ा हादसा हुआ था। इस दौरान भी 3 कर्मचारी झुलसे थे, जिसमें से 2 कर्मचारियों को इंदौर रेफर करना पड़ा था। शुरुआत में ढोढर चौकी में पदस्थ मामले के जांचकर्ता अनभिज्ञता जताते रहे, इसके बाद घायल कर्मचारियों का डिपो संचालक द्वारा उपचार कराया गया। डेढ़ माह तक मामले की जांच लंबित रखने के बाद झुलसे कर्मचारियों के बयान पर मामले को खत्म कर दिया गया। पुलिस के अलावा प्रशासन स्तर पर जांच नहीं होने से संबंधित बॉयोडीजल डिपो पर लापरवाही उसी तरह बरती जा रही है। इससे कभी भी कोई बड़ी घटना हो सकती है। 

Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!