19.5 C
Ratlām

रतलाम में बेख़ौफ़ चोर : कस्तूरबा नगर में गश्त को दी चुनौती, CCTV में कैद हुए बदमाश

रतलाम जिले की अब तक की जावरा सराफा व्यापारी के यहां हुई सबसे बड़ी चोरी में पुलिस के हाथ खाली

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में चोरों का आतंक लगातार बना हुआ है। पुरानी वारदात सुलझाने में नाकाम पुलिस नई वारदात को रोकने में भी असफल साबित हो रही है। जिले के जावरा में चार माह पूर्व सराफा व्यापारी के यहां 5 करोड़ से अधिक की वारदात में बदमाशों को पकड़ने में नाकाम पुलिस को बदमाश लगातार वारदात कर गश्त को चुनौती देने में जुटे हैं।

मंगलवार की दरमियानी रात बदमाशों ने औद्योगिक थाना क्षेत्र के कस्तूरबा नगर में दो स्थानों पर धाबा बोला है। एक स्थान पर लगे CCTV में चोरों की हरकत कैद हुई है।बदमाशों ने बीती रात कस्तूरबा नगर रोड नंबर-5 में एक सोनोग्राफी सेंटर पर चोरी का प्रयास किया। बुधवार सुबह जब पानी की कैन रखने वाला आया तो उसने सोनोग्राफी सेंटर की शटर को खुला देखा। उसने इसकी सूचना सोनोग्राफी सेंटर संचालक डॉ. विजय बहादुर सिंह को दी।डॉ. सिंह मौके पर पहुंचे और सेंटर के बाहर लगे CCTV कैमरे को चेक करने पर पता चला कि रात करीब पौने दो बजे एक बाइक पर सवार तीन बदमाश मौके पर आए।

एक बदमाश बाहर खड़ा रहा और दो बदमाश गेट फांदकर अंदर घुसे। बदमाशों ने शटर को उचकाया और अंदर घुस गए। डॉ. सिंह के अनुसार बदमाशों को सेंटर में मशीनों के अलावा कुछ नहीं मिला। थोड़ी बहुत चिल्लर बदमाश ले गए। डॉ. सिंह ने चोरी की वारदात की सूचना औद्योगिक क्षेत्र पुलिस को दी है। इसी तरह बदमाशों ने कस्तूरबा नगर मुख्य मार्ग स्थित एक फोटो स्टूडियो का शटर उचकाकर चोरी की वारदात का प्रयास किया। दुकान संचालक मनोज ने बताया कि शटर के पीछे काउंटर होने के कारण बदमाश अंदर घुसने में कामयाब नहीं हो सके। क्षेत्र में दो स्थानों पर चोरी के प्रयास से क्षेत्रीय रहवास पुलिस की रात्रि गश्त पर सवाल खड़े कर रही है।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!