रतलाम में महिला आरक्षक कर रही थी कोचिंग का प्रचार : सोशल मीडिया पर रील बनाकर सेंड करना पड़ा भारी, एसपी ने किया सस्पेंड

रतलाम में महिला आरक्षक कर रही थी कोचिंग का प्रचार : सोशल मीडिया पर रील बनाकर सेंड करना पड़ा भारी, एसपी ने किया सस्पेंड

Advertisements
Advertisements

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। जिले के नामली थाने में तैनात महिला आरक्षक को कोचिंग का प्रचार करना भारी पड़ गया है। कोचिंग सेंटर के प्रचार के लिए महिला आरक्षक ने रील बनाकर सोशल मीडिया पर जारी की थी। मामले में महिला आरक्षक अनीता रावत मीणा को सस्पेंड (निलंबित) कर दिया गया है। 

Advertisements
Advertisements
Advertisements

रतलाम एसपी राहुल कुमार लोढ़ा ने बताया की सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो सामने आने के बाद नामली थाने में पदस्थ महिला आरक्षक  अनीता रावत मीणा को निलंबित कर दिया है। बता दें सोशल मीडिया “एक्स” पर एमपी युवा शक्ति के नाम से बने अकाउंट पर वीडियो प्रसारित हो रहा था।इसमें एक अन्य छात्रा ड्यूटी पर तैनात महिला आरक्षक अनीता रावत मीणा से बात करती है। जिसमें महिला आरक्षक इंदौर की प्राइवेट कोचिंग के बारे में प्रचार करती दर्शाई गई है और उसे बाकायदा शूट कर रील बनाई गई है। 

Advertisements
Advertisements
Advertisements

प्रसारित वीडियो में लिखा है कि ‘अब खाकी वर्दी का काम चौराहे पर ड्यटी देना ही नहीं, बल्कि प्राइवेट कोचिंग क्लास का प्रमोशन करना भी है। मामला भोपाल पुलिस मुख्यालय ने संज्ञान में तब लिया जब उक्त वीडियो कोचिंग सेंटर संचालक ने वीडियो को पीएचक्यू व रतलाम एसपी को भी टैग किया गया था। हरकत में आए वरिष्ठ अधिकारियों ने मामले की जांच कर रतलाम एसपी लोढ़ा को उक्त महिला आरक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश दिए। इसके बाद रतलाम एसपी लोढ़ा हरकत में आए और महिला आरक्षक को सस्पेंड कर दिया। मामले में रतलाम एसपी लोढ़ा ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट किया कि ‘सोशल मीडिया के माध्यम से एक महिला आरक्षक द्वारा वर्दी में निजी कोचिंग संस्थान का प्रचार करना संज्ञान में आया है। जिस पर पुलिस अधीक्षक रतलाम द्वारा महिला आरक्षक के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए निलंबित किया गया है। आगे विभागीय स्तर पर जांच की जा रही है।‘

Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!