20.8 C
Ratlām

लाड़ली लक्ष्मी : विधायक मकवाना की उपस्थिति में धूमधाम से मना उत्सव, बिबड़ोद में पहले कन्या पूजन

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
रतलाम जिले की ग्रामीण विधानसभा के ग्राम बिबड़ोद में लाडली लक्ष्मी उत्सव का आयोजन विधायक दिलीप मकवाना की उपस्थिति में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कन्या पूजन के साथ हुई। इसके बाद मुख्यमंत्री   के संबोधन लाइव प्रसारण से सुना गया और लाडलियों को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर प्रमाण पत्र देकर पुरुस्कृत किया।
कार्यक्रम के दौरान विधायक मकवाना द्वारा लाडली लक्ष्मी को संबोधित करते हुए शासन की अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी दी। इस दौरान कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी, मंडल अध्यक्ष देवीलाल गुर्जर, बिबड़ोद सरपंच अंबाराम मईड़ा, महामंत्री अशोक धाकड़, महामंत्री नाहरू डामर, विजय धाकड़, विकास पारगी, सुरेश गुर्जर, सीताराम वाघेला, हरीश पाटीदार, सीडीपीओ अनिल जैन, सचिव दिलीप पाटीदार, सुपरवाइजर रेखा व्यास, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहित पार्टी पदाधिकारी और लाडलियां उपस्थित थीं।

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here