28.2 C
Ratlām
Thursday, May 8, 2025

श्रद्धा सुमन : भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व कोषाध्यक्ष मनोरमा का निधन, त्रिवेणी मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार

श्रद्धा सुमन : भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व कोषाध्यक्ष मनोरमा का निधन, त्रिवेणी मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार

– पत्रकार नीरज बरमेचा को मातृशोक,यात्रा में शामिल हुए गणमान्य नागरिक

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। भाजपा नेता एवं मिसाबंदी स्वर्गीय कैलाश बरमेचा की धर्मपत्नी एवं भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व कोषाध्यक्ष मनोरमा बरमेचा का देवलोकगमन गुरुवार को हो गया। वह पिछले कुछ दिनों से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की वजह से बीमार थीं। मनोरमा की अंतिम यात्रा सुबह राजस्व कॉलोनी स्थित निवास से प्रारंभ होकर त्रिवेणी मुक्तिधाम पहुंची। शहर एवं आसपास के क्षेत्र के नागरिकगण बड़ी संख्या में अंतिम यात्रा में सम्मिलित हुए। त्रिवेणी मुक्तिधाम पर मनोरमा बरमेचा के पुत्र दिनेश एवं नीरज ने मुखाग्नि दी।  

स्वभाव से खुशमिजाज एवं मृदुभाषी मनोरमा बरमेचा के निधन से परिचितों सहित परिजनों में शोक की लहर व्याप्त हो गई। मनोरमा बरमेचा की अंतिम यात्रा एवं मुक्तिधाम पर श्रद्धांजलि सभा में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, भाजपा नेता मनोहर पोरवाल, कांग्रेस नेता मयंक जाट, अशोक जैन लाला, सुशील मूणत, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति निमिष व्यास, भाजपा जिला महामंत्री निर्मल कटारिया, मणिलाल जैन, चिकित्सा जगत से डॉ. अभि मेहरा, डॉ. विशाल गनवानी, डॉ. संजय दुबे, गायत्री परिवार के विवेक चौधरी, वरिष्ठ पत्रकार श्रेणिक बाफना, प्रेस क्लब सचिव यश बंटी शर्मा, सौरभ कोठारी, अमित निगम, विवेक बाफना, नवीन टॉक, तुषार कोठारी, नीरज शुक्ला, राजू केलवा, शैलेन्द्र मोंटी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

https://www.kamakshiweb.com/
Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com
Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page