16.1 C
Ratlām

आजादी का महोत्सव : हर घर लहराया तिरंगा, शहर विधायक और महापौर ने पद्मश्री डॉ. जोशी के घर से की अभियान की शुरुआत, तिरंगामय हुआ झाली तालाब

रतलाम, वन्देमातरम् न्यूज।

IMG 20220813 WA0463
झाली तालाब का ड्रोन कैमरे से लिया गया फोटो।


आजादी के अमृतमहोत्सव को लेकर तीन दिनी महापर्व में उत्साह का माहौल नजर आया। स्वराज अमृत महोत्सव अंतर्गत शनिवार की हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत पद्मश्री डॉ.लीला जोशी के सुयोगपरिसर निवास से शहर विधायक चेतन्य काश्यप, महापौर प्रहलाद पटेल, क्रीड़ा भारती सचिव अनुज शर्मा ने की। शनिवार को अभियान अंतर्गत नगरनिगम द्वारा झाली तालाब की पूर्ण गोलाई पर ऐतिहासिक रूप से 22 हजार फीट लंबाई का तिरंगा फहराया गया।

DSC 2860

विधायक चैतन्य काश्यप की मंशा अनुसार कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी की पहल पर रतलाम नगर निगम द्वारा निगमायुक्त अभिषेक गहलोत के निर्देशन में अल्प अवधि में 22000 स्क्वायर फीट का तिरंगा झंडा तैयार किया जाकर ऐतिहासिक झाली तालाब पर फहराया गया। 

अमलेटा में निकाली रैली

IMG 20220813 WA0253

शनिवार को जिले के ग्राम पंचायत अमलेटा में 75वां आजादी अमृत उत्सव के तहत समस्त ग्रामवासी, बड़े, बुजुर्ग, युवा व स्कूली बच्चों द्वारा विशाल तिरंगा रैली निकाली गई। रैली के ग्राम पंचायत सरपंच वीरेन्द्रसिंह सहित ग्रामीण बड़ी संख्या में शामिल हुए।

छात्र राजवर्धन ने गुल्लक फोड़ राष्ट्रीय ध्वज किए वितरण

IMG 20220813 WA0419

स्वराज अमृत महोत्सव अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान में स्कूली बच्चों में भी उत्साह बना हुआ है। गंगासागर कॉलोनी निवासी छात्र राजवर्धन पिता जितेंद्रसिंह ठाकुर ने गुल्लक फोड़ जमा 1 हजार राशि से राष्ट्रीय ध्वज खरीदकर स्टेशन रोड क्षेत्र में वितरण किए। इस दौरान छात्र राजवर्धन सिंह के साथ रूसिक अग्रवाल, अंश खाबिया, आदित्य मिश्रा सहित अन्य बच्चे बड़ी संख्या में शामिल थे।

पौधे रोप कर लिया संकल्प

IMG 20220813 WA0460

शा.नवीन विनोबा उमावि परिसर हाट की चौकी में क्षेत्रीय पार्षद नासीर कुरैशी के आतिथ्य में संस्था प्राचार्य ऋषिकुमार त्रिपाठी ने शिक्षक शिक्षिकाओं और छात्र छात्राओं के साथ 75 पौधों को विद्यालय परिसर में पौधो की वृक्ष होने तक देखभाल और सुरक्षा की शपथ लेते हुए पौधारोपण किया। हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगे के इतिहास के बारे में विस्तार से जनाकारी दी। इस दौरान क्षेत्रीय सफाई दरोगा अफसार, प्राणेश जोशी, स्कूल स्टॉफ, छात्र, छात्राएं मौजूद रही।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!