कार्य में लापरवाही : अधिकारियों ने किया औचक निरीक्षण, छुट्टी लिए बगैर गायब ग्राम पंचायत सचिव निलंबित

Advertisements
Advertisements

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
कार्य में लापरवाही बरतने और बिना सूचना एवं अवकाश लिए बगैर ग्राम पंचायत से अनुपस्थित रहना रतलाम जनपद की डेलनपुर ग्राम पंचायत सचिव कोमलसिंह पंवार को भारी पड़ गया है। जिला पंचायत सीईओ जमुना भिड़े ने सचिव को निलंबित कर दिया है।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

जानकारी के अनुसार अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) रतलाम ग्रामीण एवं रतलाम जनपद सीईओ रामपालसिंह करजरे द्वारा 20 मार्च को ग्राम पंचायत डेलनपुर का औचक निरीक्षण किया था। इस दौरान पाया गया कि शासन की महत्वाकांक्षी लाडली बहना योजना एवं अन्य शासकीय योजनाओं का क्रियान्वयन सुचारू रूप से नहीं हो रहा है। सचिव कोमल सिंह पंवार ग्राम पंचायत से बिना पूर्व सूचना के एवं बिना अवकाश स्वीकृत कराए ही अनुपस्थित है। जब अधिकारियों ने जानकारी ली तो बताया गया कि पूर्व में भी सचिव पंवार अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित पाए गए है।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

मोबाइल भी रिसीव नहीं किया
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सचिव को 8 से 10 बार मोबाईल पर संपर्क किया, लेकिन मोबाईल अटेण्ड नही किया। इस कारण जनपद सीईओ के प्रतिवेदन पर जिला पंचायत सीईओ ने पदीय दायित्वों का सम्यक रूप से निर्वहन नहीं करने, एवं कार्य के प्रति बरती गई लापरवाही, उदासीनता एवं अनुशासनहीनता के कारण सचिव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

KK Sharma
KK Sharmahttp://www.vandematramnews.com
वर्ष - 2005 से निरंतर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 17 वर्ष में सहारा समय, अग्निबाण, सिंघम टाइम्स, नवभारत, राज एक्सप्रेस, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार पत्र और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज में संपादक की भूमिका का दायित्व। वर्तमान में रतलाम प्रेस क्लब में कार्यकारिणी सदस्य। Contact : +91-98270 82998 Email : kkant7382@gmail.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!