आतंकी संगठन सूफा :  8 माह से थी जिसकी तलाश वो करना चाहता था शर्तों पर सरेंडर, जयपुर दहलाने के षडय़ंत्र में बड़े भाई की गिरफ्तारी से था नजर में 

Advertisements
Advertisements

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। 
आतंकियों की स्लीपर सेल सूफा सदस्य शाहिद उर्फ मूली पिता रमजानी शेरानी (41) मूल निवासी रतलाम 8 माह की तलाश के बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा है। एक देसी पिस्टल और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार शाहिद उर्फ मूली पुलिस रिकॉर्ड में हिस्ट्रीशीटर है। खास बात यह है कि मार्च-2022 में जयपुर दहलाने की कोशिश से पूर्व निंबाहेड़ा पुलिस के गिरफ्त में आए रतलाम निवासी सरफुद्दीन उर्फ सैफुल्ला का यह छोटा भाई है। करीब 12 किलो आरडीएक्स के साथ सरफुद्दीन उर्फ सैफुल्ला सहित जुबेर और अल्तमस की गिरफ्तारी के बाद हिस्ट्रीशीटर शाहिद की तलाश थी। शातिर शाहिद सरेंडर के पूर्व एनआईए (नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी) और एटीएस (एंटी टेररस्मि स्कवॉड) से पूछताछ नहीं होने की शर्ते पुलिस तक पहुंचा रहा था।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

बहुचर्चित कपिल राठौड़ हत्याकांड का मुख्य आरोपी और देशद्रोही गतिविधियों में जुडक़र जयपुर दहलाने की कोशिश में आरडीएक्स के साथ गिरफ्तार सरफुद्दीन उर्फ सैफुल्ला पिता रमजानी शेरानी का छोटा भाई शाहीद उर्फ मूली के खिलाफ अलग-अलग थानों में कई गंभीर अपराध दर्ज है। बहुचर्चित राठौड़ हत्याकांड के बाद शाहीद उर्फ मूली बदनावर स्थित शेरानीपुरा में रहने लगा था। जांच एजेंसियों की मानें तो आतंकी संगठन सूफा में सरफुद्दीन उर्फ सैफुल्ला की गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में कई राज उगलने पर शाहिद उर्फ मूली की तलाश थी। शातिर शाहिद उर्फ मूली पिछले आठ माह से राजस्थान, महाराष्ट्र एवं उत्तरप्रदेश के अलग-अलग जिलों में रहकर पुलिस की आंखों में धूल झोंक रहा था। सूत्रों के अनुसार शाहिद उर्फ मूली ने मध्यस्ता के माध्यम से सरेंडर के कई बार प्रयास किए।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

दो साल पहले अजमेर उर्स में खरीदी थी पिस्टल
हिस्ट्रीशीटर शाहिद उर्फ मूली के पास देसी पिस्टल और दो जिंदा कारतूस के साथ औद्योगिक पुलिस ने गिरफ्तारी दशाई। पूर्व में गंभीर अपराध दर्ज होने पर कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी के यहां रासुका पेश कर उसे भेरूगढ़ (उज्जैन) भेजा। रासुका याफ्ता शाहिद उर्फ मूली के पास से जो देसी पिस्टल बरामद हुई है वह उसने दो वर्ष पूर्व अजमेर उर्स से खरीदना बताया है। यह पिस्टल उसने अजमेर उर्स में किससे खरीदी इसकी जानकारी नहीं दी। 

Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!