जावरा में सबसे अधिक साढ़े 27 इंच बारिश, बौछारों का सिलसिला अभी 4 दिन और

Advertisements
Advertisements

रतलाम, वंदे मातरम् न्यूज।
जिले में फुहारें पड़ने से वातावरण में घुली ठंडक काफी राहत दे रही है। जिले में अभी तक सर्वाधिक बारिश जावरा विकासखंड में साढ़े 27 इंच दर्ज की गई है, जबकि पूरे जिले की वर्तमान बारिश का आंकड़ा 20 इंच है। रतलाम जिले में अभी रुक-रुक कर हल्की बौछारें पड़ने का सिलसिला 4 दिन और बना रहेगा।
भोपाल मौसम विज्ञान केंद्र के अजयकुमार शुक्ला ने बताया बंगाल की खाड़ी में पश्चिम बंगाल और झारखंड के बीच बना गहरा कम दबाव का क्षेत्र आगे बढ़कर प्रदेश में सक्रिय हो गया। इसी तरह उत्तरप्रदेश के दक्षिणी क्षेत्र में बना कम दबाव का क्षेत्र भी आगे बढ़कर उत्तरप्रदेश के दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्र पर सक्रिय है। इन दो सिस्टम के असर से मध्यप्रदेश के जिलों में बारिश का दौर जारी है।

संभाग में कही भारी तो कहीं फुहार के आसार
मौसम विभाग के अनुसार उज्जैन संभाग के जिलों में कहीं-कहीं भारी बरसात भी हो सकती है। उधर हवाओं का रुख दक्षिण-पश्चिमी बना हुआ है। इस वजह से पूरे प्रदेश में अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से बड़े पैमाने पर नमी मिल रही है। इससे बादल छाए हुए हैं।

Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!