
रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन का 54वां स्थापना दिवस मनाया गया। अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने बताया कि विगत 54 वर्षों से श्रमिक हितों के लिए संघर्ष करने वाले लड़ाकू संगठन के रूप में पहचान बनी है। इस अवसर पर वरिष्ठ कामरेड कीर्ति शर्मा का सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कामरेड रणजीत सिंह ने कहा कि वर्तमान सरकार निरंतर कर्मचारी व जनविरोधी नीतियों के कारण श्रम जगत में नाराजी व्याप्त है। वर्तमान समय में सीटू जैसे संगठन निरंतर संघर्ष कर रहे हैं और सांझा संघर्ष कर जनहितेषी मुद्दों को आम जनता में ले जाने की जरूरत है। इस अवसर पर कल्लू खान, देवेंद्र गुप्ते, एसएन मंसूरी, सतीश दहिया, केएल भाटी, वीरेंद्रसिंह राठौर, विनोद कोठारी, अभिषेक जैन, रसीद खान, अरुण कुमार आदि उपस्थित थे।



Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111


