
रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। मध्य प्रदेश में कृषि उपज पर हाल ही में बढ़ाए गए मंडी शुल्क को लेकर रतलाम (Ratlam) के मंडी व्यापारियों ने विरोध जताते हुए कैबिनेट मंत्री चैतन्य काश्यप को ज्ञापन सौंपा। विभिन्न व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने शुल्क वृद्धि को कृषि व्यापार के लिए प्रतिकूल बताते हुए सरकार से इस निर्णय पर पुनर्विचार कर मंडी शुल्क में कमी करने की मांग की।
व्यापारियों ने ज्ञापन में कहा कि मंडी शुल्क बढ़ने से कृषि उपज के व्यापार की लागत में वृद्धि होगी, जिसका सीधा असर किसानों और व्यापारियों दोनों पर पड़ेगा। उनका कहना था कि बढ़े हुए शुल्क से प्रदेश की मंडियों की प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता प्रभावित होगी तथा कृषि जिंसों के कारोबार पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। प्रतिनिधिमंडल ने सरकार से व्यापार और किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए शुल्क वृद्धि के फैसले को वापस लेने अथवा उसमें कमी करने की मांग की।
इस दौरान मंत्री चैतन्य काश्यप को सौंपे गए ज्ञापन में व्यापारियों ने अपनी समस्याओं और मांगों से अवगत कराया। मंत्री काश्यप ने प्रतिनिधिमंडल की मांगों पर संबंधित स्तर पर विषय पर विचार कराने का आश्वासन दिया।
ज्ञापन सौंपने वालों में दी ग्रेन एंड सीड्स मर्चेंट्स एसोसिएशन रतलाम के अध्यक्ष सुरेन्द्र चतर, मंडी व्यापारी युवा संघ के अध्यक्ष दिलीप मेहता, संघर्षशील लहसुन व्यापारी संघ के अध्यक्ष निलेश बाफना, पूर्व व्यापारी प्रतिनिधि मनोज जैन, कांतिलाल चौपड़ा, धर्मेंद्र माहेश्वरी, हितेश मेहता सहित विभिन्न व्यापारी संगठनों के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।
Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111


