रतलाम में बदमाशों की गुंडागर्दी : फास्ट फूड ठेले वाले से मारपीट, ठेला पलटा, जान से मारने की धमकी

रतलाम में बदमाशों की गुंडागर्दी : फास्ट फूड ठेले वाले से मारपीट, ठेला पलटा, जान से मारने की धमकी

Advertisements
Advertisements

गालियां देकर किया हमला, मोबाइल भी छीना

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। रतलाम के अमृत सागर गार्डन के सामने फास्ट फूड का ठेला लगाने वाले एक दुकानदार के साथ मारपीट और तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। सुभाष नगर निवासी करण मेना अपने साथियों के साथ आया और ठेले पर रखे सामान को तहस-नहस कर दिया।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

पीड़ित योगेश पिता रवींद्र रेगर ने बताया कि जब उन्होंने विरोध किया तो आरोपी करण मेना और उसके साथियों ने गालियां दीं और पत्थर व नुकीली वस्तु से हमला कर दिया। इस हमले में योगेश को हाथ, घुटने और पीठ पर चोटें आईं। साथ ही, आरोपियों ने उनका मोबाइल भी छीन लिया।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

दुकान लगाने पर जान से मारने की धमकी

हमले के दौरान स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव किया, लेकिन जाते-जाते करण मेना ने योगेश को धमकी दी कि यदि उसने दोबारा यहां दुकान लगाई तो उसे जान से खत्म कर देगा।

पुलिस ने आरोपियों पर मामला दर्ज किया

पीड़ित की शिकायत पर माणक चौक थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी रमेश चौहान ने बताया कि आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम लगाई गई है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!