20.7 C
Ratlām

रतलाम-बांसवाड़ा राज्यमार्ग पर तड़के भीषण हादसा : पिकअप और बोलेरो की आमने-सामने भिड़ंत, 4 गंभीर घायल

रतलाम-बांसवाड़ा राज्यमार्ग पर तड़के भीषण हादसा : पिकअप और बोलेरो की आमने-सामने भिड़ंत, 4 गंभीर घायल

डेढ़ घंटे राज्यमार्ग पर रहा जाम, पुलिस ने जेसीबी बुलवाकर क्षतिग्रस्त वाहनों को किया किनारे

सैलाना, वंदेमातरम् न्यूज। मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के सरवन के पास रतलाम – बांसवाड़ा अंतर राज्यमार्ग पर रविवार तड़के भीषण हादसा हो गया। पिकअप और बोलेरो की आमने – सामने की भिड़ंत में चार लोग गंभीर घायल हो गए। गंभीर घायलों को रतलाम मेडिकल कॉलेज रेफर किया है। दुर्घटना के बाद रतलाम – बांसवाड़ा मार्ग करीब डेढ़ घंटे तक बाधित रहा। बीच सड़क पर पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को जेसीबी के माध्यम से हटवाया। इसके बाद राजस्थान और मध्य प्रदेश का अंतर राज्यमार्ग से आवाजाही शुरू हो सकी। 

रविवार अलसुबह करीब 5.30 बजे सरवन से पिकअप लेकर आभापुरा (बांसवाड़ा) के लिए मदन पिता कनीराम रेगा निकला था। बांसवाड़ा तरफ जाने वाले मार्ग स्थित पेट्रोल पम्प के सामने से आ रही बोलेरो जीप की आमने- सामने  भीषण भिड़ंत हो गई। हादसे में बोलेरो में सवार महेश पिता सुखला निनामा निवासी ग्राम वानपुरा, धर्मेंद्र पिता परसुराम दामा निवासी पालवा व कमल पिता रमेश चरपोटा निवासी पालवा गंभीर घायल हो गए वही पिकअप में सवार मदन रेगा को भी गंभीर चोटें आई। मौके पर डायल 112/100 के चालक मदन मालवीय व सरवन थाने के प्रधान आरक्षक शैलेंद्र सिंह सोलंकी व आरक्षक पंकज शर्मा पहुंचे। घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से सरवन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। डाक्टर ने प्राथमिक उपचार कर चारों गंभीर घायलों को रतलाम मेडिकल कॉलेज रेफर किया।

अंतर राज्य मार्ग पर लगी लंबी वाहनों की कतारें

बताया जा रहा है कि बोलेरो में सवार सभी लोग वैवाहिक कार्यक्रम में जा रहे थे। पिकअप चालक रेगा राजस्थान के बांसवाड़ा क्षेत्र के ग्राम आभापुरा क्षेत्र से कपास लेने जा रहा था। आमने-सामने की वाहनों की भीषण दुर्घटना के चलते रतलाम- बांसवाड़ा अंतर राज्यमार्ग करीब डेढ़ घंटे तक जाम रहा।बाद में जेसीबी के माध्यम से दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात शुरू किया गया। इस दौरान दोनों तरफ वाहनों की लंबी लंबी कतारें लग गई थी।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!