Ratlam : युवक की नृशंस हत्या में 5 आरोपी गिरफ्तार, 2 फरार

- सरकारी जमीन के कब्जे के विवाद में हुआ था खूनी संघर्ष

Advertisements
Advertisements
Youth murdered in Ratlam

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। रतलाम ( Ratlam) जिले के बाजना क्षेत्र के ग्राम कागलीखोरा में वन विभाग की सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर हुए खूनी संघर्ष में 18 वर्षीय युवक लक्ष्मण मचार की हत्या (murdered) के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि दो आरोपी अब भी फरार हैं।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

Ratlam पुलिस के अनुसार मंगलवार को बादरिया मचार और रमेश मचार के परिवारों के बीच सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर विवाद हिंसक हो गया था। आरोप है कि रमेश मचार ने अपने साथियों के साथ बादरिया मचार के परिवार पर हमला कर दिया। इस दौरान रमेश ने लक्ष्मण मचार पर चाकू से हमला किया, जिससे उसकी मौत (murdered) हो गई। वहीं बादरिया मचार और उनके बड़े बेटे नारायण पर भी लाठी और पत्थरों से हमला किया गया।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

बाजना थाना प्रभारी (टीआई) रवींद्र दंडोतिया ने बताया कि पुलिस ने रमेश मचार (32), ज्योतिलाल उर्फ जोतिया (19), विकास (23), राजू (22) और मोहन (52) को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। वहीं पंकज मचार और माइकल मचार की तलाश जारी है। जांच में सामने आया कि हत्या के बाद आरोपी गांव के पास खेतों में छिपे हुए थे। आरोपियों का कहना था कि उन्हें डर था कि दूसरा पक्ष उनके घरों में आग लगा सकता है, इसलिए वे गांव के आसपास ही छिपे रहे। बुधवार को Ratlam पुलिस सुरक्षा के बीच मृतक लक्ष्मण का अंतिम संस्कार कराया गया। गांव में किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!