Ratlam : प्रधानमंत्री मोदी पर आपत्तिजनक पोस्ट का मामला, लालचंद राठौड़ पर एफआईआर

- भाजपा युवा मोर्चा के विरोध के बाद पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ की कार्रवाई

Advertisements
Advertisements
FIR against Lalchand Rathore in Ratlam

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक और भ्रामक पोस्ट किए जाने के मामले में रतलाम (Ratlam) पुलिस ने आरोपी लालचंद राठौड़ निवासी ब्राह्मणों का वास के खिलाफ एफआईआर ( FIR) दर्ज की है। भ्रामक पोस्ट वायरल होने के बाद भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारियों द्वारा बीती रात पूरजोर तरीके से हाट की चौकी पर विरोध प्रदर्शन किया था। शिकायत के बाद पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत आरोपी लालचंद राठौड़ के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। 

Advertisements
Advertisements
Advertisements

व्हाट्सएप पर भेजे गए स्क्रीनशॉट और वीडियो बने शिकायत का आधार

पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार, 29 जुलाई 2026 की शाम करीब 7 बजे भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री कृष्णा डिंडोर ने शिकायतकर्ता के मोबाइल पर व्हाट्सएप के माध्यम से एक स्क्रीनशॉट और वीडियो भेजे। शिकायत में आरोप लगाया गया कि इनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से संबंधित कथित रूप से संपादित (एडिट) वीडियो और तस्वीरों का उपयोग किया गया था। एक वीडियो में इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी की तस्वीर के साथ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल होने का आरोप है, जबकि दूसरे वीडियो में प्रधानमंत्री के पुतले को नदी में फेंकते हुए अभद्र टिप्पणियां दिखाई गईं।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

आरोपी के व्हाट्सएप स्टेटस पर सामग्री होने का दावा

शिकायत में कहा गया है कि जांच के दौरान युवा मोर्चा जिला महामंत्री कृष्णा डिंडोर ने उक्त वीडियो की पहचान लालचंद राठौड़ के मोबाइल नंबर से संचालित व्हाट्सएप स्टेटस पर की।शिकायतकर्ता का आरोप है कि वीडियो भ्रामक और संपादित हैं तथा मूल सामग्री से छेड़छाड़ कर प्रधानमंत्री की छवि को नुकसान पहुंचाने और आमजनता में भ्रम फैलाने का प्रयास किया गया था।

युवा मोर्चा ने किया विरोध, कार्रवाई की मांग

मामले को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता रतलाम (Ratlam) की हाट की चौकी पहुंचे और आरोपी के खिलाफ कड़ी वैधानिक कार्रवाई की मांग करते हुए विरोध दर्ज कराया। इसके बाद युवा मोर्चा कार्यकर्ता अंकुश श्रीवास्तव की शिकायत के आधार पर पुलिस ने लालचंद राठौड़ के खिलाफ विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!