33.3 C
Ratlām

IG का दौरा : रतलाम पहुंचे आईजी संतोष कुमार, परेड का निरीक्षण कर जांची अमले की मुस्तैदी

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
जिले की सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेने सोमवार को आईजी संतोष कुमार सिंह रतलाम पहुंचे। आईजी के दौरे से पूर्व अमला थानों की साफ सफाई सहित रिकॉर्ड दुरुस्त करता नजर आया। आईजी सिंह ने सबसे पहले पुलिस लाइन पहुंच परेड का निरीक्षण किया, इसके बाद बलवा परेड में कर्मचारियों की मुस्तैदी को परखा।

उज्जैन रेंज आईजी सिंह सुबह करीब 9.30 अमले के साथ सड़क मार्ग से सीधे पुलिस लाइन पहुंचे। यहाँ पर एसपी अभिषेक तिवारी ने उनकी आगवानी की। इसके बाद लाइन में परेड का निरीक्षण कर बलवा ड्रिल को जांचा। पुलिस विभाग अनुसार आईजी सिंह जिले के दौरे के दौरान किसी भी थाने पर आकस्मिक रूप से पहुंच जमीनीस्तर पर कार्रवाई को जांचेंगे। इसके अलावा थाने के रिकॉर्ड सहित आपराधिक गतिविधियों और गुंडा लिस्ट को देख संभंधित थाना प्रभारी से अब तक की गई कार्रवाई को लेकर भी सवाल पूछ सकते हैं। दौरे के आखिरी में पुलिस सम्मलेन का आयोजन किया जाएगा। जिसमें पुलिसकर्मी आईजी सिंह के समक्ष अपनी समस्या बताएंगे।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!