12.5 C
Ratlām

मुख्यमंत्री साहब यह कैसा अभियान : गांव-गांव में किराने से लेकर चाय की दुकान पर डायरी सिस्टम पर बिक रही अवैध शराब, पुलिस कार्रवाई के बावजूद आबकारी विभाग की नहीं उड़ रही नींद 

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। 
मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान द्वारा प्रदेश में नशा विरोधी अभियान के निर्देश से जिला आबकारी विभाग बेअसर है। हालात ऐसे बने हुए हैं कि पुलिस कप्तान अभिषेक तिवारी के निर्देश पर थानास्तर पर कार्रवाई का दौर जारी है, लेकिन शराब नीति को संचालित करने वाला आबकारी विभाग ठेकेदारों से मिलीभगत कर जिले के सभी गांवों में किराने से लेकर चाय की दुकानों पर अवैध शराब बिक्री में मशगूल है। आबकारी विभाग के जिम्मेदारों को यह भी जानकारी नहीं है कि उन्होंने पिछले 1 माह में अवैध शराब की बिक्री को लेकर कब और कहां कार्रवाई की। 

आबकारी विभाग की लापरवाही से नामली में जहरीली शराब कांड से 6 लोगों की मौत का मामला हो या फिर पिपलौदा सहित नामली  क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अवैध शराब निर्माण की फेक्टरी जिला पुलिस द्वारा पकडऩे का। सभी मामलों में फिसड्डी साबित हो रहा आबकारी विभाग सिर्फ ठेकेदारों के माध्यम से गांवों में अवैध शराब की बिक्री में व्यस्त बना हुआ है। विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की मनमर्जी से संचालित होने वाले कार्यालय में जिम्मेदार कोई नजर नहीं आता। नतीजतन हालात ऐसे बने हुए हैं कि जिले के 90 फीसद गांवों में अवैध शराब की बिक्री से युवा और किशोर नशे की लत में जकड़ते जा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जिम्मेदारों को मामला बताया जाता है तो वह कार्रवाई नहीं करते हुए उल्टा अवैध शराब बेचने वाले शराब माफियाओं को  जानकारी देकर रंजिश बढ़वा रहे हैं।

जिम्मेदार ऐसे जो सवालों से बचने के लिए नहीं बैठते कार्यालय
सीएम के आदेश के नशा विरोधी अभियान पर आबकारी विभाग ने जिले में अब तक की गई कार्रवाई को लेकर वंदेमातरम् न्यूज संवाददाता जब सहायक आबकारी आयुक्त निर्जला श्रीवासत्व के पैलेस स्थित कार्यालय में पहुंचे तो वह हमेशा की तरह इस बार भी नदारद मिली। कार्यालय से ही संवाददाता ने जब सहायक आबाकरी आयुक्त के मोबाइल नंबर 9425041702 पर संपर्क किया तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। मामले की जानकारी लेने के लिए सहायक आबकारी अधिकारी आरसी बारोड़ भी वरिष्ठ अधिकारी की तर्ज पर न तो कार्यालय में मिले और शराब ठेकेदारों के हिसाब-किताब की व्यस्तता इतनी है कि उन्हें मोबाइल रिसीव करने का समय नहीं है।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!