29.5 C
Ratlām

चुनाव कार्यालय का शुभारंभ : दृष्टि बड़ी हो, सोच भी बड़ी हो, तो बड़े संकल्प लेकर कार्य करना चाहिए – चेतन्य काश्यप

चेतन्य काश्यप के साथ काम करता है अदृश्य आशीर्वाद – प्रदीप पाण्डेय

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
मैं भाषण देने वाला व्यक्ति नहीं हूँ अपितु काम करने वाला व्यक्ति हूँ। विधायक के रूप में 10 सालों में जो काम किए है, वे मैं अकेला नहीं, अपितु पार्टी के हज़ारों कार्यकर्ता बोलेंगे। दृष्टि बड़ी हो, सोच भी बड़ी हो, तो बड़े संकल्प लेकर कार्य करना चाहिए। उन्हें विश्वास है कि कार्यकर्ताओं के उत्साह एवं मेहनत से भाजपा इस चुनाव में नया इतिहास लिखेगी। जिले की पांचो सीटों पर भाजपा जीत दर्ज करेगी।

उक्त बात भारतीय जनता पार्टी के रतलाम शहर विधानसभा चुनाव कार्यालय के शुभारंभ समारोह में विधायक व भाजपा प्रत्याशी चेतन्य काश्यप ने कही।सांसद गुमानसिंह डामोर, जिला प्रभारी प्रदीप पाण्डेय, जिलाध्यक्ष राजेन्द्रसिंह लुनेरा, महापौर प्रहलाद पटेल एवं निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा की उपस्थिति में विधायक एवं भाजपा के विधानसभा प्रत्याशी चेतन्य काश्यप ने फीता काटकर दीप प्रज्जवलित किया। विधि विधान से पूजा अर्चना कर कार्यालय का शुभारंभ किया गया।

विधानसभा प्रत्याशी काश्यप ने कहा कि चुनाव में भाजपा की जीत का लक्ष्य 56 हजार का रखा है, लेकिन कार्यकर्ता एक लाख से अधिक की जीत का विश्वास जता रहे है। सांसद डामोर ने कहा कि लोकसभा से पहले हो रहे विधानसभा के चुनाव बहुत महत्वपूर्ण है। इनसे मध्यप्रदेश ही नहीं अपितु देश के लिए भी दिशा तय होगी। जिला प्रभारी प्रदीप पाण्डेय ने कहा कि रतलाम के भाजपा प्रत्याशी राजनीतिक से अधिक सामाजिक कार्यकर्ता है। समाज के लिए जब भी कोई कार्य करता है, तो उसके साथ अदृश्य आशीर्वाद काम करता है। दिलों पर राज करने के लिए सेवा से बड़ा कोई नाम नहीं है और चेतन्य काश्यप सेवा के कार्य कर लगातार सबके दिलों पर राज कर रहे है।

जिलाध्यक्ष लुनेरा ने कहा कि विधानसभा चुनाव में विरोधी प्रत्याशी झूठ बोलने में माहिर है। भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत से उसकी फिर जमानत जब्त हो जाएगी। शहर में विधायक चेतन्य काश्यप ने विकास के जो चौतरफा कार्य किए है, उन्हें घर-घर संपर्क कर पहुंचाने का कार्य कार्यकर्ता करेंगे। जिले की पांचों सीटें जीतकर भाजपा प्रदेश में फिर सरकार बनाएगी। आरडीए अध्यक्ष अशोक पोरवाल, महापौर प्रहलाद पटेल ने भी संबोधित किया। चुनाव कार्यालय शुभारंभ में बड़ी संख्या में पार्टी, मोर्चा, प्रकोष्ठ के प्रदेश, जिला, मण्डल पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।
10 सालों के काम पर दिखाई शार्ट फिल्म
इस अवसर पर 10 सालों के दौरान शहर में हुए विकास कार्यों पर केन्द्रित शॉर्ट फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया। इसमें विधायक चेतन्य काश्यप द्वारा 10 साल में किए गए विकास कार्यों के साथ सेवा, आध्यात्म और खेल, शिक्षा के कार्यों पर प्रकाश डाला गया। कोरोना काल में मेडिकल कॉलेज के माध्यम से मानवता की सेवा, मेगा इंडस्ट्रीयल पार्क से औद्योगिक विकास, झुग्गी मुक्त रतलाम, अवैध एवं अविकसित कॉलोनी के नियमितिकरण, हर घर नल, हर दिन जल, गोल्ड कॉम्प्लेक्स, ट्रांसपोर्ट नगर, कुपोषण मुक्त रतलाम, ऑडिटोरियम, अमृत सागर तालाब, सुगम सड़कों के निर्माण के साथ ऐतिहासिक धरोहर महलवाड़ा आदि के कार्यों की सभी ने सराहना की। कार्यक्रम का संचालन जिला कार्यालय मंत्री मनोज शर्मा ने किया। आभार कार्यालय प्रभारी महेन्द्र नाहर ने माना।
पार्षद सहित कार्यकर्ता भाजपा में शामिल
चुनाव कार्यालय शुभारंभ समारोह में वार्ड न. 26 की पार्षद उमा डोई, रामचंद्र डोई, आशुतोष चौहान, कैलाश सोनी ‘भईड़ा’ कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा में शामिल हुए।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

KK Sharma
KK Sharmahttp://www.vandematramnews.com
वर्ष - 2005 से निरंतर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 17 वर्ष में सहारा समय, अग्निबाण, सिंघम टाइम्स, नवभारत, राज एक्सप्रेस, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार पत्र और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज में संपादक की भूमिका का दायित्व। वर्तमान में रतलाम प्रेस क्लब में कार्यकारिणी सदस्य। Contact : +91-98270 82998 Email : kkant7382@gmail.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!