25.6 C
Ratlām
Saturday, December 2, 2023

भारत ने रचा इतिहास, जश्न में डूबा रतलाम

– सडक़ों से लेकर चौराहों पर लगे भारत माता की जय के नारे

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। 
चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर सफलता पूर्वक लैंडिंग के साथ ही भारत ने इतिहास रच दिया है। भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है। लैंडर (विक्रम) और रोवर (प्रज्ञान) से युक्त लैंडर मॉड्यूल ने शाम छह बजकर चार मिनट पर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रवीय क्षेत्र पर सॉफ्ट लैंडिंग की। 

मध्यप्रदेश के रतलाम में गलियों से लेकर चौराहों तक चंद्रयान-3 की सफलता के बाद जश्न के साथ ही गर्व और रोमांच का माहौल है। लोगों ने एक दूसरे का मिठाई खिलाकर बधाई दी। साथ ही हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय के नारे लगाए। शाम छह बजकर चार मिनट पर बच्चों से लेकर नौजवान और बुजुर्ग हर कोई जश्न में डूबा नजर आया। शासकीय व निजी स्कूलों के अलावा चौराहों पर लोगों ने ढोल ढमाकों के साथ जश्न मनाया। वहीं स्कूलों में चंद्रयान-की लाइव लैंडिग देख रहे छात्रों ने भारत माता की जय के नारे लगाए और उत्साह से रोमांच में डूब डांस किया। गुरु रामदास पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में चंद्रयान-3 की ऐतिहासिक सफलता को लेकर जश्न का माहौल नजर आया। इस पूरे आयोजन का सीधा प्रसारण स्कूल परिसर में बड़े प्रोजेक्टर पर विद्यार्थियों को लाइव दिखाया गया। पूरा माजरा लाइव देखने के दौरान विद्यार्थियों ने बीच-बीच में भारत माता की जय के नारे भी लगाए। प्राचार्य सुनीता राठौर ने वंदेमातरम् न्यूज से चर्चा के दौरान बताया कि यह पल देशवासियों के लिए अत्यंत गर्व का विषय है। पूरे समय स्कूल के प्रेसिडेंट जसवंत सिंह भी मौजूद रहे और बच्चों का उत्साह वर्धन करते नजर आए। बच्चों ने लैडिंग के दौरान स्कूल परिसर में तिरंगा लहराकर और देशभक्ति के गीतों पर झूमकर उत्साह बांटा। 

IMG 20230823 WA0072
भारत ने रचा इतिहास, जश्न में डूबा रतलाम 4

वेस्टर्न रेलवे एम्पलाइज यूनियन कार्यालय पर चंद्रयान-3 की सफल लैडिंग पर जश्न का माहौल नजर आया। सभी ने इसरो के वैज्ञानियों की मेहनत को सलाम करते हुए देशवासियों को हार्दिक बधाइयां और शुभकामनायएं भी दी। इस दौरान मंडल मंत्री मनोहर बारठ, अध्यक्ष नरेंद्र सोलंकी सहित बड़ी संख्या में कार्यालय पर यूनियन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा लहराते नजर आए। 

IMG 20230823 WA0073
भारत ने रचा इतिहास, जश्न में डूबा रतलाम 5

शासकीय जवाहर हायर सेकंडरी स्कूल में भी चंद्रयान-3 की सफल लैडिंग को लेकर बच्चों से लेकर स्टॉफ में जश्न का माहौल नजर आया। लैडिंग का प्रोजेक्टर पर लाइव देखने के दौरान विद्यार्थी पूरे वाक्ये के गवाह भी बने। इस अवसर पर स्कूल के राजेंद्र सिंह राठौर, मिथलेश मिश्र, इंदरसिंह सोलंकी, बालदास बैरागी सहित बड़ी संख्या में मौजूद विद्यार्थियों ने भारत के वैज्ञानिकों के साथ भारतवासियों को बधाई और शुभकामनाएं देकर परिसर में तिरंगा लहराया। 

IMG 20230823 WA0075
भारत ने रचा इतिहास, जश्न में डूबा रतलाम 6

भारत की बड़ी सफलता से पूर्व चंद्रयान-3 की सफल लैडिंग के लिए रतलाम के महाकाल परिवार एवं रतलाम जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष प्रकाश प्रभु राठौड़ मित्र मंडल एवं परिवार द्वारा बुधवार सुबह शहर के काशी विश्वनाथ महादेव मंदिर में अभिषेक, पूजा-अर्चना कर मंगल कामना की गई थी। इस दौरान पंडित ललित शर्मा एवं मुकेश शर्मा ने मंत्रोच्चार के साथ भगवान काशी विश्वनाथ महादेव का अभिषेक भी कराया था और भोलेनाथ के शिवलिंग के समीप चंद्रयान के लेंडर की तस्वीर को भी सजाकर मंगल कामनाएं की गई थी। 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com
Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here