जयस कार्यकर्ताओं ने सांसद और विधायक को घेरा, मुर्दाबाद के लगाएं नारे

Advertisements
Advertisements

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
मध्यप्रदेश के रतलाम के धराड़ गांव में जयस कार्यकर्ताओं ने सांसद गुमान सिंह डामोर और रतलाम ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना के काफिले को घेर कर जमकर हंगामा किया। रतलाम के शिवगढ़ रोड क्षेत्र में आने वाले विशेष निवेश क्षेत्र को निरस्त करने की मांग को लेकर जयस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को अचानक सांसद और विधायक के काफिले को रोक लिया।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
IMG 20221115 WA0369

बता दे कि मंगलवार को जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर जनजाति विकास मंच, रतलाम के तत्वावधान में ग्राम बड़छापरा में बिरसा मुंडा की प्रतिमा अनावरण समारोह में शामिल होकर सांसद व विधायक का काफिला धराड़ होकर रतलाम आ रहा था। इसी दौरान धराड़ गांव में जयस कार्यकर्ताओं की रैली निकल रही थी। सांसद गुमान सिंह डामोर और विधायक दिलीप मकवाना के काफिले को देखकर जयस कार्यकर्ता भड़क गए और सांसद कार के आगे आ गए। जमकर नारेबाजी कर मुख्यमंत्री मुर्दाबाद के नारे लगाने लगे। इस कारण पूरा काफिला रुक गया। सांसद और विधायक से विशेष निवेश क्षेत्र को निरस्त करने की मांग करने लगे। सांसद भी कार्यकर्ताओं से बात करने कार से बाहर उतरे लेकिन जमकर नारेबाजी होने लगी। तभी सांसद कार में बैठ गए। हंगामा बढ़ने की सूचना कार्यक्रम से लौट रहे कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी और पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जयेश कार्यकर्ताओं को हटाया और सांसद और विधायक के काफिले को रवाना किया। हंगामे के दौरान सांसद के काफिले में शामिल वाहन के कांच भी तोड़े गए हैं। गनमैन के भी घायल होने की सूचना है। हंगामे की सूचना पर बिलपांक थाना पुलिस जांच में जुटी है।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

KK Sharma
KK Sharmahttp://www.vandematramnews.com
वर्ष - 2005 से निरंतर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 17 वर्ष में सहारा समय, अग्निबाण, सिंघम टाइम्स, नवभारत, राज एक्सप्रेस, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार पत्र और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज में संपादक की भूमिका का दायित्व। वर्तमान में रतलाम प्रेस क्लब में कार्यकारिणी सदस्य। Contact : +91-98270 82998 Email : kkant7382@gmail.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!