26.8 C
Ratlām
Saturday, July 27, 2024

जन आक्रोश रैली कल : सैलाना विधायक गेहलोत ने पत्रकार वार्ता में कहा प्रदेश सरकार है वेंटिलेटर पर

– भाजपा नेताओं के दावों पर विधायक गेहलोत बोले क्या खास बात, पढ़े विस्तृत समाचार 

सैलाना, वंदेमातरम् न्यूज।
प्रदेश की सरकार पिछले दो दशक से लोगों को बरगला रही है। अब यह सरकार वेंटिलेटर पर है। आने वाले विधानसभा चुनाव में मतदाता स्वयं वेंटीलेटर खींच सरकार के प्राण निकाल देंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से लोग उब चुके है। जनता में गहरा आक्रोश है। 28 अगस्त को सैलाना में इसी आक्रोश को व्यक्त करने के लिए प्रदेश के पूर्व मंत्री और राधोगढ़ विधायक जयवर्धन सिंह एवं प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष विक्रांत भूरिया की उपस्थिति में विशाल जन आक्रोश रैली निकाली जाएगी।

जन आक्रोश रैली में 20 हजार से ज्यादा विधानसभा क्षेत्र के नेता- कार्यकर्ता शिरकत करेंगे। एक प्रकार से यह प्रदेश में सत्ता परिवर्तन का आगाज़ होगा। यह बात कही है, सैलाना विधायक हर्षविजय गेहलोत ने। रविवार शाम पत्रकारों से चर्चा करते विधायक गेहलोत ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर मध्यप्रदेश में सभी स्थानों पर सरकार के खिलाफ आक्रोश व्यक्त करने के लिए रैली और सभा आयोजित की जा रही है। विधायक गेहलोत ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार हर मोर्चे पर फेल हो चुकी है। फसले अच्छी है तो पूरे प्रदेश में खाद की किल्लत है। यहां तक कि लोगों को पड़ोसी राज्य राजस्थान से खाद लाना पड़ रहा है। सरकार को अपने अपने क्षेत्र में ही शासकीय दर पर खाद उपलब्ध कराना चाहिए। प्रदेश में बिजली की समस्या भी घर कर गई है। रबी की फसल के लिए कम से कम 10 घंटे बिजली होना जरुरी है, जो नहीं मिल पा रही है। बिजली खाद की कमी के चलते रबी की फसल बर्बाद होने की आशंका है। महंगाई भी चरम पर है।इन सभी आमजन के मुद्दों को लेकर प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर संगठन जनता की अदालत में जा रहा है। इसी परिपेक्ष्य में 28 अगस्त को विशाल जन आक्रोश रैली निकाली जाएगी। रैली खाकी बाबा हनुमान मंदिर से शुरू होकर घंटाघर चौराहे पर सभा में तब्दील होगी। जहां प्रदेश के पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह एवं प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष विक्रांत भूरिया रैली को संबोधित करेंगे।

विधायक ने सवाल पर भाजपा को यह दिया जवा

जब विधायक गेहलोत से सवाल किया गया कि कल ही  सैलाना में भाजपा नेताओं ने प्रेसवार्ता में दावा किया कि सैलाना विधानसभा क्षेत्र से वे 25 हजार मतों से विजय श्री हासिल करेंगे। तो सवाल के प्रत्युत्तर में विधायक गेहलोत ने मुस्कुराते हुए कहा कि पहले एकमत हो कर वे एक प्रत्याशी तो तलाश लें। वे खुद ही कह रहे है कि 15 से 20 दावेदार भाजपा में सामने हैं। इसका मतलब साफ है कि भाजपा क्षेत्र में 15 से 20 धड़ो में बटी है। भाजपा के सारे दावे खोखले होगे। चन्द दिनों की मेहमान सरकार विदा होने वाली है। गेहलोत ने बताया कि जन आक्रोश रैली व सभा के पश्चात प्रदेश के महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन भी कांग्रेस नेताओं द्वारा दिया जाएगा।

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com
Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Copyright Content by VM Media Network