खैला होबे : नवरात्रि सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए कलाकारों को ठेकेदार ने पहले से कर लिए बुक, भाजपा पार्षद ने टेंडर प्रक्रिया पर उठाए सवाल

Advertisements

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
नवरात्रि मेले में नगर निगम की ओर से आयोजित किए जाने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों की टेंडर प्रक्रिया ने सवाल खड़े कर दिए। सवाल किसी ओर के नहीं बल्कि सत्ताधारी पार्टी की नगर सरकार के पार्षद ने उठाए हैं। हालांकि पार्षद रत्नदीप सिंह राठौर (शक्ति सिंह) मीडिया से मुद्दे पर बोलने से बच रहे हैं, लेकिन नगर निगम में यह मुद्दा चर्चा का विषय बना हुआ है।

Advertisements
Advertisements

भाजपा पार्षद रत्नदीप सिंह राठौर ने लिखित शिकायत शहर विधायक चेतन्य काश्यप के अलावा महापौर प्रहलाद पटेल, नगर निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा एवं प्रभारी निगमायुक्त अभिषेक गेहलोत के नाम की है। वंदेमातरम् न्यूज के पास उपलब्ध शिकायत पत्र में पार्षद राठौर ने गंभीर आरोप लगाया है कि नवरात्रि मेले में निगम प्रशासन की ओर से होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए कुछ अधिकारियों ने भ्रष्टाचार का नया तरीका अपनाया है। पत्र में उल्लेखित है कि विज्ञप्ति से पूर्व निगम अधिकारियों ने चेहते ठेकेदार को सिंगल आर्टिस्ट (कलाकार) की जानकारी दी है। नतीजतन अधिकारियों के चहेते ठेकेदार ने निविदा प्रक्रिया से पूर्व उक्त दिनांक को उक्त एकल आर्टिस्ट (कलाकार) को बुक कर लिया।

पूर्व में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में किसी एक कलाकार के नाम कार्यक्रम आयोजन की रुपरेखा नहीं थी, पहली बार एकल कलाकार का नाम विज्ञप्ति में जारी किया गया। इसके कारण उक्त अधिकारी का चेहेता ठेकेदार मनमानी पूर्वक निगम में संबंधित कलाकारों से कार्यक्रम आयोजित करेगा, जिससे निगम को आर्थिक नुकसान के साथ अधिकारियों को कमीशन की मोटी राशि मिलेगी। भाजपा पार्षद राठौर ने उक्त मामले में जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने और संबंधित ठेकेदार को ब्लैक लिस्टेड करने की मांग की है।

Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!