27.8 C
Ratlām

नेता पर दुष्कर्म का प्रकरण : जनपद पंचायत सदस्य ने नाबालिग का किया शोषण, पीड़िता की शिकायत पर FIR

– पुलिस जांच में आगे और भी आ सकते नाम, पढ़े विस्तृत समाचार
सैलाना, वंदेमातरम् न्यूज।
मध्यप्रदेश के रतलाम जिले के सरवन थाना से एक शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। नाबालिग ने सैलाना जनपद पंचायत के वार्ड क्रमांक-5 के सदस्य पर दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज करवाया है। नाबालिग के बयानों के आधार पर मामले की गंभीरता में पुलिस ने जनपद पंचायत सदस्य के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। जांच में आरोपियों के नाम और बढ़ने की संभावना है।

सरवन पुलिस के अनुसार नाबालिग ने परिजन के साथ थाने पर आकर रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पीड़िता ने बयान में बताया कि सैलाना जनपद पंचायत के वार्ड क्रमांक- 5 के सदस्य जितेंद्र पिता सरदार मईड़ा अपने एक साथी के साथ 21 जुलाई की रात उसके घर मे घुसकर दुष्कर्म किया एवं धमकाया कि  इस बारे में किसी को बताया तो जान से मार दिया जाएगा। जब यह बात परिजनों को बताई तब वह पीड़िता को लेकर सरवन थाना पहुंचे। पीड़िता का स्वास्थ्य परीक्षण और बयान के बाद पुलिस ने तत्तकाल प्रकरण दर्ज किया। सरवन पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ ज्यादती का मामला दर्ज करते हुए उसे हिरासत में लिया है और अन्य साथी की तलाश जारी है।

आरोपी को गिरफ्तार किया
नाबालिग पीड़िता के बयान और स्वास्थ्य परीक्षण के बाद जनपद सदस्य और उसके अन्य साथी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। जनपद सदस्य को गिरफ्तार कर लिया है। –  ब्रजेश मिश्रा, टीआई – सरवन थाना


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!