– पुलिस जांच में आगे और भी आ सकते नाम, पढ़े विस्तृत समाचार
सैलाना, वंदेमातरम् न्यूज।
मध्यप्रदेश के रतलाम जिले के सरवन थाना से एक शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। नाबालिग ने सैलाना जनपद पंचायत के वार्ड क्रमांक-5 के सदस्य पर दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज करवाया है। नाबालिग के बयानों के आधार पर मामले की गंभीरता में पुलिस ने जनपद पंचायत सदस्य के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। जांच में आरोपियों के नाम और बढ़ने की संभावना है।

सरवन पुलिस के अनुसार नाबालिग ने परिजन के साथ थाने पर आकर रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पीड़िता ने बयान में बताया कि सैलाना जनपद पंचायत के वार्ड क्रमांक- 5 के सदस्य जितेंद्र पिता सरदार मईड़ा अपने एक साथी के साथ 21 जुलाई की रात उसके घर मे घुसकर दुष्कर्म किया एवं धमकाया कि इस बारे में किसी को बताया तो जान से मार दिया जाएगा। जब यह बात परिजनों को बताई तब वह पीड़िता को लेकर सरवन थाना पहुंचे। पीड़िता का स्वास्थ्य परीक्षण और बयान के बाद पुलिस ने तत्तकाल प्रकरण दर्ज किया। सरवन पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ ज्यादती का मामला दर्ज करते हुए उसे हिरासत में लिया है और अन्य साथी की तलाश जारी है।
आरोपी को गिरफ्तार किया
नाबालिग पीड़िता के बयान और स्वास्थ्य परीक्षण के बाद जनपद सदस्य और उसके अन्य साथी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। जनपद सदस्य को गिरफ्तार कर लिया है। – ब्रजेश मिश्रा, टीआई – सरवन थाना