रतलाम में लाइनमैन की दादागिरी : किसान को गाली देकर धमकाकर बोला मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता

रतलाम में लाइनमैन की दादागिरी : किसान को गाली देकर धमकाकर बोला मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता

Advertisements
Advertisements

– लाइनमैन का ऑडियो वायरल, आज दोपहर तक निलंबन की कार्रवाई तय 

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। समस्या बताने पर लाइनमैन ने किसान के साथ गाली-गलौज की। किसान ने बिजली कंपनी के साथ पुलिस को भी शिकायत की है। साथ ही ऑडियो भी दिया है ताकि लाइनमैन के खिलाफ कार्रवाई हो सके। लाइनमैन द्वारा किसान को गाली देने का ऑडियो भी वायरल हो चुका है। वरिष्ठों तक शिकायत पहुंचने के बाद आज दोपहर तक दोषी लाइनमैन के खिलाफ सस्पेंड की कार्रवाई हो सकती है। 

Advertisements
Advertisements
Advertisements

नामली के पास पल्दूना के किसान जितेंद्र धाकड़ ने ट्रांसफार्मर का जंपर जलने पर लाइनमैन रामचंद्र सोलंकी को कॉल किया। जिसे उन्होंने रिसीव नहीं किया। इसके बाद हेल्पर को मौखिक अवगत कराया लेकिन उसने भी ध्यान नहीं दिया। इसके बाद धाकड़ कार्यालय पहुंचे। इस दौरान लाइनमैन सोलंकी का कॉल आया। धाकड़ ने कहा कि मेरे ट्रांसफार्मर की मरम्मत ही नहीं की जा रही है। मैं आपकी शिकायत करने कार्यालय आया हूं। इस पर लाइनमैन सोलंकी ने गाली-गलौज शुरू कर दी और कहा कि मेरे शिकायतें हो चुकी और सस्पेंड भी हो चुका हूं, मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। 

Advertisements
Advertisements
Advertisements

लाइनमैन का मोबाइल अभी बंद

मामले में लाइनमैन सोलंकी को कॉल किया तो मोबाइल बंद आया। बिजली कंपनी के सुपरवाइजर मदनलाल ने बताया कि मामले से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत करवाया है। मैंने शिकायती आवेदन और किसान के साथ हुई अभद्रता की ऑडियो भी अधिकारियों को भेज दिया है। शीघ्र ही लाइनमैन को हटाने की कार्रवाई की जाएगी। कंपनी के ग्रामीण डीई शैलेंद्र गुप्ता ने बताया कि इस संबंध में एई के जरिये शिकायत मिली है। जल्द ही दोषी लाइनमैन के खिलाफ कार्रवाई करेंगे।

Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!