लोकायुक्त की रतलाम में दबिश: पीएम आवास की किस्त दिलाने 20 हजार की रिश्वत ले रहा था सरपंच, रंगे हाथों पकड़ा 

लोकायुक्त की रतलाम में दबिश: पीएम आवास की किस्त दिलाने 20 हजार की रिश्वत ले रहा था सरपंच, रंगे हाथों पकड़ा 

– रतलाम के इटावा खुर्द गांव में सरपंच के घर हुई ट्रैपिंग, टीम को रिश्वत लेते मिला सरपंच घनश्याम कुमावत

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। प्रधानमंत्री आवास योजना की किस्त दिलवाने के नाम पर 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए इटावा खुर्द ग्राम पंचायत के सरपंच को उज्जैन लोकायुक्त टीम ने रंगे हाथों पकड़ लिया। सरपंच घनश्याम कुमावत के खिलाफ बिंजाखेड़ी निवासी विनोद डाबी ने शिकायत की थी। विनोद ने बताया कि उसकी मां सुगन बाई के नाम स्वीकृत पीएम आवास की दूसरी किस्त उसके खाते में डलवाने के लिए वह सरपंच के पास गया था, जहां सरपंच ने 20 हजार रुपए की अवैध मांग की थी।

शिकायत को गंभीरता से लेते हुए उज्जैन लोकायुक्त एसपी अनिल विश्वकर्मा के निर्देश पर डीएसपी दिनेश पटेल के नेतृत्व में टीम गठित की गई। सोमवार को प्रारंभिक जांच में शिकायत सही पाई गई। इसके बाद बुधवार को सरपंच को रंगे हाथ ट्रैप की योजना बनाई गई। जैसे ही शिकायतकर्ता  विनोद ने सरपंच को 20 हजार रुपए दिए, लोकायुक्त की टीम ने तत्काल दबिश दी और घनश्याम कुमावत को रिश्वत की रकम सहित रंगे हाथों पकड़ लिया। टीम में डीएसपी दिनेश पटेल, निरीक्षक हीना डावर, प्रधान आरक्षक हितेश ललावत, आरक्षक इसरार, अनिल अटोलिया, श्याम शर्मा और नेहा मिश्रा शामिल रहे। खबर लिखे जाने तक लोकायुक्त की टीम द्वारा सरपंच के निवास पर कार्रवाई जारी है। 


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!