24.5 C
Ratlām
Saturday, July 27, 2024

जागरूकता अभियान : मतदाताओं को किया जागरूक, मतदान का बताया महत्व

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
रतलाम जिले के पांचो विधान सभा मे निर्वाचन आयोग द्वारा स्वीप के माध्यम से मोबाईल वेन द्वारा मतदाता जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। रतलाम ग्रामीण 219 विधान सभा के अंतर्गत मतदाताओ को जागरूक करने के उद्देश्य से एसडीएम रतलाम ग्रामीण त्रिलोचन गौंड के निर्देशानुसार व स्वीप नोडल जनपद सीईओ रतलाम रामपाल सिह करजरे एवं सहायक नोडल योगेश सरवाड़ के नेतृत्व में मोबाईल वेन व EVM /VVPAT के माध्यम से मतदाता जगरुकता अभियान चलाया जा रहा है।


गुरुवार को ग्राम पंचायत सागोद, हरथली, कनेरी, लालगुवाड़ी में स्वीप टीम द्वारा EVM व VVPAT का प्रदर्शन किया गया एवं मोबाईल वेन के माध्यम से मतदाता जगरुकता के वीडियोज दिखाए गए। ग्राम पंचायत कनेरी मे सुंदर रंगोली के माध्यम से मतदाताओ को जागरूक किया गया। हाई स्कूल कनेरी के बच्चो ने मानव श्रंखला बना कर अधिक से अधिक मतदान करने का संदेश दिया। साथ ही ग्रामीण जनता व ग्राम प्रधान ने आने वाले विधानसभा मे अधिक से अधिक मतदान करवाने का संकल्प लिया।

स्वीप टीम के सुनील गोंड, राजेंद्र सिह राठौर, फतह सिंह मईड़ा, विनोद यादव,लक्ष्मण मालवीय ने EVM/ VVPAT की जानकारी दी। ग्राम पंचायत सागोद, हरथली, कनेरी, लालगुवाड़ी के जागरूक जनता द्वारा EVM का संचालन किया गया। स्वीप प्लान के अंतर्गत मतदाताओं को जागरूक करने के लिए अनेक गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है।

KK Sharma
KK Sharmahttp://www.vandematramnews.com
वर्ष - 2005 से निरंतर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 17 वर्ष में सहारा समय, अग्निबाण, सिंघम टाइम्स, नवभारत, राज एक्सप्रेस, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार पत्र और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज में संपादक की भूमिका का दायित्व। वर्तमान में रतलाम प्रेस क्लब में कार्यकारिणी सदस्य। Contact : +91-98270 82998 Email : kkant7382@gmail.com
Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Copyright Content by VM Media Network